IND vs SL: एक साल में 1000 रन बनाने वाले ये हैं 6 युवा भारतीय बल्लेबाज
Youngest Indian Player to Reach 1000 Runs: श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर सीरीज को क्लीन स्वीप करने पर है। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 7 रन बनाने ही भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम तगड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वे एक साल में 1000 रन बनाने वाले छठवें युवा बल्लेबाज बन गए। आइए जानते हैं कि एक साल में 1000 रन बनाने वाले छह युवा भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।

सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सबसे कम उम्र में एक साल में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने 19 साल की उम्र में 1992 में 28 मैचों में कुल 1123 रन बनाए थे। इसमें तीन शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

रवि शास्त्री
भारतीय टीम के दिग्गज और टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री सबसे कम उम्र में एक साल में 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में 1983 में 25 मैचों के 34 पारियों में 1006 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

विनोद कांबली
भारतीय टीम के दिग्गज विनोद कांबली सबसे कम उम्र में एक साल में 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय हैं। उन्होंने 21 साल की उम्र में 1993 में 25 मैचों की 26 पारियों में कुल 1477 रन बनाए थे। इसमें 5 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक सबसे कम उम्र में एक साल में 1000 रन बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में 2007 में 33 मैचों के 36 पारियों में कुल 1001 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

विराट कोहली
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सबसे कम उम्र में एक साल में 1000 रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 22 साल की उम्र में 2010 में 27 मैचों की 25 पारियों में कुल 1021 रन बनाए थे। उन्होंने 3 शतक और 7 अर्धशतकीय पारी खेली थी।

यशस्वी जायसवाल
श्रीलंका के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले यशस्वी जायसवाल ने सबसे तेज 1000 रन पूरा कर लिया है। वे कम उम्र में एक साल में 1000 रन बनाने वाले भारत के छठवें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 29 जुलाई 2024 तक 13 मैचों की 18 पारियों में 1023 रन बना लिए हैं। उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं।

पुकार रही है वादियां, नोएडा के पास इन 5 हिल स्टेशन की करो यात्रा

अंग्रेजों पर भारी इंग्लिस की ऐतिहासिक पारी, सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की

Bihar Expressway: 3 घंटे में छू लेंगे बिहार का कोना-कोना, बनने जा रहे इतने नए एक्सप्रेसवे; टाइम के साथ बचेगा डीजल-पेट्रोल

चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के शतकवीर, पहला शतक इनके नाम रहा

सूडान में हैजे का कहर, तीन दिनों में 58 की मौत, 1250 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

UGC NET Result 2024 Released: जारी हुआ यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट, ugcnet.nta.ac.in पर करें चेक

France: 'अल्लाहु अकबर' का नारा लगा चाकू से हमला, एक की मौत, 3 घायल; मैक्रों बोले- ये इस्लामी चरमपंथी

Pope Francis Health: पोप फ्रांसिस की हालत हुई बहुत खराब, कभी भी बिगड़ सकती है स्थिति; पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में हैं भर्ती

23 February 2025 Panchang: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, सूर्योदय-सूर्यास्त समय
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited