विराट की सेंचुरी का इंतजार कर रहे थे लोग, उधर युवा स्टार ने ठोक दिया दोहरा शतक

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट में फैंस विराट कोहली की सेंचुरी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। विराट ने तो निराश कर दिया लेकिन इस बीच युवा स्टार ने रणजी में डबल सेंचुरी जड़कर फैंस की बल्ले-बल्ले कर दी।

विराट ने किया निराश
01 / 05

विराट ने किया निराश

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सेंचुरी से चूक गए। वह 102 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। फैंस विराट के सेंचुरी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने निराश किया।

दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए कोहली
02 / 05

दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए कोहली

कोहली जिस तरह की बैटिंग कर रहे थे, लग रहा था कि वह एक और सेंचुरी जड़ देंगे, लेकिन दिन के आखिरी गेंद पर वह 70 रन बनाकर आउट हो गए।

युवा स्टार ने ठोकी डबल सेंचुरी
03 / 05

युवा स्टार ने ठोकी डबल सेंचुरी

लोग विराट के शतक का इंतजार कर रहे थे। वो तो पूरा नहीं हुआ, लेकिन इस बीच युवा स्टार साई सुदर्शन ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ मैच में 202 रन की नाबाद पारी खेल दी।

साई की डबल सेंचुरी
04 / 05

साई की डबल सेंचुरी

साई सुदर्शन ने 259 गेंद में 202 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 23 चौके और 1 छक्के लगाए। उनकी डबल सेंचुरी के दम पर तमिलनाडु ने 1 विकेट के नुकसान पर 379 रन बना लिए।

गुजरात के लिए अच्छी खबर
05 / 05

गुजरात के लिए अच्छी खबर

साई सुदर्शन की डबल सेंचुरी ऐसे वक्त में आई है जब रिटेनशन का आखिरी सप्ताह चल रहा है। ऐसे में गुजरात टाइटंस इस बल्लेबाज को रिटेन करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited