होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

IPL 2025 से पहले धोनी के रिटायरमेंट पर ये क्या बोल गए संजू सैमसन, हर तरफ चर्चा

​Sanju Samson reacts to MS Dhoni Retirement: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 को लेकर अभी से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च 2025 से होने वाली है। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। इससे पहले संजू सैमसन ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं पर दिल छू लेने वाली बात कही है।


अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेलेंगे धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेलेंगे धोनी
01 / 05
Share

अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेलेंगे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेलने वाले हैं। धोनी को सीएसके ने 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है।

2025 के बाद ले सकते हैं रिटायरमेंट 2025 के बाद ले सकते हैं रिटायरमेंट
02 / 05
Share

2025 के बाद ले सकते हैं रिटायरमेंट

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर हमेशा चर्चाओं का बाजार गर्म रहता है। धोनी 40 साल के हो गए हैं और आईपीएल 2025 अब उनका आखिरी साल हो सकता है। हालांकि वे चाहे तो एक और सीजन खेल सकते हैं।

03 / 05
Share

संजू सैमसन ने कही दिल छू लेने वाली बात

संजू सैमसन ने महेंद्र सिंह धोनी को साथ एक इवेंट पर चर्चा के दौरान कहा कि जब लोग कहते हैं कि धोनी को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए मैं यहीं चाहता हूं थोड़ा और। उनका मतलब ये था कि वे धोनी को और खेलता देखना चाहते हैं।

04 / 05
Share

राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करेंगे सैमसन

संजू सैमसन आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले हैं। वे टीम के लिए यशस्वी के साथ ओपनिंग भी करेंगे।

05 / 05
Share

चोट से उबर रहे सैमसन

संजू सैमसन की हाल ही में उंगली की सर्जरी हुई है और वे फिलहाल क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। संजू सैमसन चाहेंगे कि वे आईपीएल 2025 से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएं।