न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में ये पांच भारतीय खिलाड़ी होंगे गेम चेंजर
IND vs NZ, Five Indian Players To Watch Out: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसी जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के इन पांच खिलाड़ियों पर नजर रहने वाली है। आइए जानते हैं कि उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में कैसा प्रदर्शन रहा था।

रोहित शर्मा
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर भी दूसरे टेस्ट मुकाबले पर नजर रहने वाली है। पहली पारी में उनका बल्ला नहीं चला था, लेकिन दूसरी पारी उन्होंने कप्तानी पारी खेली थी। उन्होंने 63 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए थे।

विराट कोहली
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए थे। हालांकि, दूसरी पारी में उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। उन्होंने 102 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए थे।

सरफराज खान
युवा बल्लेबाज सरफराज खान का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ जमकर चला था। उनका बल्ला पहली पारी में नहीं चला, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 195 गेंदों पर 18 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 150 रन बनाए।

रवींद्र जडेजा
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑलराउंड प्रदर्शन करने में सफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट चटकाए। हालांकि, दूसरी पारी में विकेट चटकाने में असफल रहे। वहीं, रन बनाने के मामले में उन्होंने सिर्फ 5 रन बनाए।

कुलदीप यादव
टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव न्यूजीलैंड के खिलाफ विकेट चटकाने में सफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 99 रन देकर कुल 3 विकेट चटकाए, जबकि दूसरी पारी में सफलता नहीं मिली।

पांडवों ने कौरवों से मांगे थे ये 5 गांव, जिनके न मिलने पर हुई थी महाभारत

ट्रैवल मूवी का परफेक्ट पैकेज है ये 5 फिल्म, नहीं देखा तो पड़ेगा पछताना

Anupamaa Maha Twist: दरिंदे गौतम के बच्चे की मां बनेगी प्रार्थना, अनुपमा को पैरों की धूल समझेगी राही

कैसे पैदा होता है किंग कोबरा, दुर्लभ है अंडे से बाहर निकलने का तरीका

पार्क में खड़े लड़के की मांग में सिंदूर भर दिया, फिर बोली लड़की- यही हमारे पति हैं अब

जब पति नागार्जुन के तब्बू संग अफयेर की जानकारी जान तिलमिला उठी थी अमाला अक्किनेनी, ऐसा था रिएक्शन

नील भट्ट-नेहा राणा के Megha Barsenge में हुई बॉलीवुड के इस दिग्गज की एंट्री, TRP के लिए मेकर्स ने खेला दांव

दुष्कर्म पीड़िताओं ने मिलकर आरोपी को उतारा मौत के घाट, शव को जला भी दिया

अब कीजिए मिजोरम टू दिल्ली का सफर, राजधानी आइजोल तक पहुंची ट्रेन

तू-तू मैं-मैं के बाद सुलह का रास्ता साफ... मस्क ने ट्रंप के साथ विवाद पर जताया अफसोस; कह दी ये बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited