ODI में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, पांचवां नाम दिल जीत लेगा
Top 5 Batsman With Most ODI Sixes: इस समय चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर जबरदस्त उत्साह है यानी वनडे क्रिकेट को लेकर फैंस का प्यार अभी समाप्त नहीं हुआ है। वनडे क्रिकेट में वैसे तो तमाम बल्लेबाज हुए हैं जिन्हें गेंद को बाउंड्री पार कराने में महारथ हासिल रही है, लेकिन कुछ ही ऐसे हैं जिन्होंने इस मामले में दुनिया के अन्य बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा है। मैदान पर दर्शक सबसे ज्यादा उत्साहित तब होते हैं जब गेंद सीधा बाउंड्री के पार छक्के के लिए जाती है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन से हैं।

सर्वाधिक छक्कों के मास्टर
वनडे क्रिकेट इतिहास में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने छक्के लगाने में उन बड़े खिलाड़ियों को भी पछाड़ा जिन्हें समय-समय पर सिक्सर किंग का नाम दिया गया। आइए जानते हैं कि कौन हैं सर्वाधिक वनडे छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज।

1. टॉप पर शाहिद अफरीदी
क्रिकेट के 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है जिन्होंने अपने वनडे करियर के दौरान 398 मैचों की 369 पारियों में 351 छक्के लगाए।

2. रोहित शर्मा बड़े रिकॉर्ड के करीब
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेशक इस समय पुरानी लय में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन अब भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की टॉप 5 लिस्ट में उनका नाम दूसरे नंबर पर है। रोहित ने वनडे करियर में अब तक 264 पारियों में 341 छक्के लगा लिए हैं। वो शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड से बस 10 छक्के दूर हैं। इसके अलावा वो 9 छक्के लगाते ही दूसरे ऐसे बल्लेबाज भी बन जाएंगे जिसने वनडे में 350 छक्कों का आंकड़ा छुआ है। यही नहीं, इस लिस्ट में वो एकमात्र बल्लेबाज हैं जो अभी रिटायर नहीं हुए हैं।

3. यूनिवर्स बॉस गेल तीसरे नंबर पर
वेस्टइंडीज के महान पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। गेल ने अपने वनडे करियर के 301 मैचों की 294 पारियों में 331 छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने 1128 चौके भी लगाए थे।

4. महान जयसूर्या चौथे नंबर पर हैं
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या ने अपने वनडे करियर में 445 मैच खेले, जिसकी 433 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 270 छक्के लगाए। उनके नाम 1500 चौके भी दर्ज हैं।

5. महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी कायम
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस टॉप 5 लिस्ट में पांचवें नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने अपने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के 350 मैचों की 297 पारियों में 229 छक्के और 826 चौके लगाए।

CRPF का फुलफॉर्म क्या होता है, क्या आप जानते हैं

Malaysia Tourism: परिवार के साथ घूम आएं विदेश, 6 दिन की होगी मजेदार ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

दस फीट लंबे सांप को किस करने लगा शख्स, तभी दिखा होश उड़ाने वाला नजारा

गजब! धान की ये नई किस्में कम पानी में भी देंगी बंपर पैदावार, किसानों को होगा जबरदस्त मुनाफा

'कभी न भूलें, कभी माफ न करें...' भारत ने जापान को पाक सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख बताया

HDFC AMC Dividend: हर शेयर पर 90 रु का डिविडेंड देगी HDFC AMC, फटाफट चेक करें रिकॉर्ड डेट

Delhi: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया गोगी गैंग का बदमाश, अपहरण-हत्या का है आरोपी

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को क्यों होता है थायराइड का खतरा? डॉक्टर से जानें इसके कारण और लक्षण

बिहार में शादी बनी सस्पेंस थ्रिलर... नाच-गाने के बीच मचा बवाल, मंडप से अगवा हुआ दूल्हा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited