IPL से धोनी के रिटायरमेंट को लेकर शाहरुख खान ने कह दी बड़ी बात

Shahrukh Khan On IPL Retirement Of MS Dhoni: अगर बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं, तो आईपीएल का बादशाह भी महेंद्र सिंह धोनी को माना जाता है। भारत के ये दो दिग्गज एक मंच पर हो या फिर एक दूसरे के लिए कुछ बयान दें, तो सुर्खियां बननी ही हैं। गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के दौरान या उसके बाद धोनी के संन्यास का ऐलान संभाव है। ऐसे में इस चर्चाओं के बीच एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान ने धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कह डाली है।

किंग खान और माही
01 / 06

किंग खान और माही

शाहरुख खान और महेंद्र सिंह धोनी वो दो नाम हैं जो आईपीएल के पहले सीजन से इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। जहां शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सह-मालिक के रूप में 2008 से टूर्नामेंट से जुड़े हैं। वहीं धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाड़ी व कप्तान के रूप में टूर्नामेंट से पिछले 17 सीजन से जुड़े रहे हैं।और पढ़ें

धोनी पर शाहरुख का बयान आया
02 / 06

धोनी पर शाहरुख का बयान आया

शाहरुख खान बॉलीवुड के एक अवॉर्ड फंक्शन में जब स्टेज पर पहुंचे तो करण जोहर ने उनसे उनके रिटायरमेंट के बारे में सवाल कर दिया। इस पर शाहरुख ने मजाक में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी का जिक्र करते हुए बेहद दिलचस्प बात कही। आइए जानते हैं वो क्या बोले।

कितनी बार मना करके भी 10 आईपीएल खेल लिया
03 / 06

कितनी बार मना करके भी 10 आईपीएल खेल लिया

शाहरुख खान ने करण जोहर के संन्यास वाले सवाल पर धोनी का नाम लेते हुए अपनी बात रखी और कहा- मैं और धोनी एक किस्म के लेजेंड्स हैं। ना ना करके भी 10 बार आईपीएल खेल जाते हैं।

धोनी के संन्यास की चर्चा तेज हुई
04 / 06

धोनी के संन्यास की चर्चा तेज हुई

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले खिलाड़ियों के ऑक्शन से पहले बीसीसीआई ने नए रिटेनशन नियमों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत एक टीम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। धोनी आईपीएल 2025 खेलकर संन्यास लेंगे या उससे पहले घोषणा कर देंगे, अब ये बड़ी पहेली बन गई है।

चेन्नई किसको-किसको कर सकती है रिटेन
05 / 06

चेन्नई किसको-किसको कर सकती है रिटेन

नई रिटेंशन पॉलिसी आने के बाद सबकी नजरें इस बात पर हैं कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई किन 6 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखेगी। खबरों के मुताबिक वो नाम होंगे धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, तुषार देषपांडे, मथीषा पथिराना और डेवॉन कॉनवे।

नई रिटेंशन पॉलिसी से धोनी को होगा नुकसान
06 / 06

नई रिटेंशन पॉलिसी से धोनी को होगा नुकसान

बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2025 के लिए जारी की गई नई रिटेंशन पॉलिसी के तहत एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करना ही होगा। धोनी को 5 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हो चुके हैं इसलिए वो भी अनकैप्ड लिस्ट में आ गए हैं जिसके कारण उनको 60 फीसदी से ज्यादा सैलरी के नुकसान होने की खबरें हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited