धवन ने बताया कैसे धोनी के एक फैसले ने बदल दिया रोहित का करियर
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ब्रांड एंबेस्डर शिखर धवन ने रोहित शर्मा के करियर से जुड़ी एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। 2013 में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे गब्बर ने बताया कैसे एमएस धोनी के एस मास्टरस्ट्रोक ने रोहित शर्मा के करियर को एक नई दिशा दी। उसके बाद हिटमैन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रोहित को लेकर धोनी का मास्टरस्ट्रोक
शिखर धवन ने रोहित शर्मा और साल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि कैसे धोनी के एक फैसले ने हिटमैट के करियर को गति दी और फिर उन्होंने दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले चार आईसीसी इवेंट के नॉकआउट में जगह बना चुकी है।

चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रांड एबेस्डर हैं धवन
शिखर धवन को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए आईसीसी ने ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। धवन 2013 में टीम इंडिया के जीत के सबसे बड़े हीरो रहे थे। फिलहाल वह दुबई में हैं और उन्होंने साल 2013 के चैंपियंस ट्रॉफी की एक मजेदार कहानी शेयर की है।

धवन ने की रोहित शर्मा की तारीफ
धवन ने रोहित की तारीफ करते हुए कहा ‘‘2013 से 2025 तक, 12 साल का अनुभव रोहित के लिए काफी है। रोहित ने बहुत कुछ देखा है। वह जानता है कि दबाव की स्थिति में कैसे काम करना है, लड़कों को कैसे एकजुट करना है। एक कप्तान के रूप में वह परिपक्व हो गया है।

रोहित को लेकर धवन का खुलासा
इस बातचीत में धवन ने बताया कि कैसे धोनी के एक फैसले ने हिटमैन के करियर को गति दी। उन्होंने कहा 'रोहित को उनके साथ सलामी जोड़ीदार के रूप उतारने का विचार महेंद्र सिंह धोनी का था। इसका फैसला मैच से आधे दिन पहले किया गया था। उस समय मैं भी नया था। महेंद्र सिंह धोनी ने यह फैसला किया और रोहित को पारी का आगाज करने का निर्देश दिया।’’

सबसे सफल रहे थे धवन
2013 में जब भारत ने धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी तो सर्वाधिक रन बनाने वाले शिखर धवन ही थे। उन्होंने 90 से ज्यादा की औसत से सबसे ज्यादा 363 रन बनाए थे।

ओपनिंग के बाद बदल गया रोहित का करियर
चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में ओपनिंग करने के बाद रोहित शर्मा का करियर पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब इस चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने बतौर ओपनर 9,000 रन पूरे किए और द ग्रेट सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया।

कप्तान के तौर हिट रोहित
एक कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा पिछले चार आईसीसी इवेंट में भारत को नॉकआउट में पहुंचा चुके हैं। साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल, 2023 वनडे वर्ल्ड कप में फाइनल, 2024 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन और अब चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल तक का सफर टीम इंडिया ने पूरा कर लिया है।

AC में सोते हुए भी छूट रहे पसीने, समझ जाएं दिल पर बढ़ रहा है बोझ, इस विटामिन की कमी का हो सकता है लक्षण

थके-बेजान चेहरे का नूर लौटा देंगे कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड, लटके गाल भी हो जाएंगे टाइट, 50 में आएगा 25 वाला ग्लो

सालों पुरानी ड्रेस रिपीट कर बार्बी डॉल बनीं ईशा अंबानी, वेस्टर्न लुक में दी सोनम कपूर को टक्कर.. फोटोज हो रहीं वायरल

रिश्ते में घुल जाएगा मोहब्बत का शरबत, बस इन Good Night मैसेज से अपनी महबूबा को कराएं स्पेशल फील

सुबह परेशान करती है गंभीर कब्ज, खाना शुरू करें ये चमत्कारी फल, टॉयलेट सीट पर बैठते ही साफ होगा पेट

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

बांग्लादेश पर IMF को भरोसा नहीं! अर्थव्यवस्था और हुई बदतर; लोन देने से पहले पूछा था यह सवाल

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में यहां बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मिलेंगी 15000 नौकरियां

Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited