चैम्पियंस ट्रॉफी के शतकवीर, टॉप-5 में से चार खिलाड़ियों ने जड़े हैं तीन-तीन शतक

Most century For Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पाकिस्तान की मेजबानी में 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होगा। इसमें भारत, पाकिस्तान सहित कई 8 टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान छक्के-चौकों के साथ अर्धशतक और शतक भी देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी किन पांच खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा शतक जड़े हैं और इस लिस्ट में कितने भारतीय शामिल हैं।

शिखर धवन
01 / 05

शिखर धवन

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने चैम्पियंस 2013 से 2017 के बीच कुल 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने तीन शतक जड़े हैं।

हर्शेल गिब्स
02 / 05

हर्शेल गिब्स

दक्षिण अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने चैम्पियंस ट्रॉफी में 2002 से 2009 के बीच 10 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतकीय पारी खेली है।

सौरव गांगुली
03 / 05

सौरव गांगुली

भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने चैम्पियंस ट्रॉफी में 1998 से 2004 के बीच कुल 13 मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 3 शतक जड़े हैं।

क्रिस गेल
04 / 05

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज रहे क्रिस गेल ने चैम्पियंस ट्रॉफी में 2002 से 2013 के बीच 17 मैच खेले हैं। इनका बल्ला भी जमकर चला है। उन्होंने 3 शतकीय पारी खेली है।

सईद अनवर
05 / 05

सईद अनवर

पाकिस्तान के सईद अनवर ने चैम्पियंस ट्रॉफी में 2000 से 2002 में 4 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक जड़े थे।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited