शौहर से 18 साल छोटी है पाकिस्तान के धाकड़ क्रिकेटर की बेगम
रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपनी तेज रफ्तार गेंदों से पूरी दुनिया में जमकर धमाल मचाया। उनकी तेज रफ्तार गेदों का सामना करने में दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पांव कांपने लगते थे। शोएब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले दुनिया के पहले बॉलर बने थे। शोएब ने अपनी गेंदों के अलावा अपने निकाह के फैसले से भी सबको हैरान कर दिया था। साल 2014 में बहुत ना नुकुर के बाद उन्होंने अपने से 18 साल छोटी लड़की से शादी की थी। आइए जानते हैं कौन हैं उनकी बेगम।

18 साल का है उम्र में अंतर
शोएब अख्तर का जन्म 13 अगस्त, 1975 को हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 48 साल है। वहीं उनकी बेगम रुबाब खान का जन्म 23 जून, 1994 को हुआ था। उनकी वर्तमान में उम्र 30 साल है। दोनों की उम्र में 18 साल का फासला है।

विवाह के वक्त 20 साल की थी रुबाबा
शोएब और रुबाब का निकाह 25 जून 2014 को पारिवारिक समारोह में हुआ था। उस वक्त शोएब की उम्र 38 रुबाब की 20 साल थी। 18 साल छोटी लड़की से शादी करने के शोएब अख्तर के फैसले के उस वक्त बहुत आलोचना हुई थी।

रुबाबा के पिता लेकर आए रिश्ता
पाकिस्तान लौटने के बाद रुबाब के पिता ने शोएब के सामने अपनी बेटी के साथ निकाह का प्रस्ताव रखा। शोएब को रिश्ता पसंद आया और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी।

हज के दौरान हुई थी रुबाब के पिता से मुलाकात
शोएब अख्तर साल 2013 में हज के लिए मक्का गए थे वहां उनकी रुबाब के पिता से मुलाकात हुई थी। उस दौरान उन्होंने उनसे शादी के लिए लड़की ढूंढने के लिए कहा था।

एक दशक हो चुके हैं निकाह को पूरे
शोएब और रुबाबा के निकाह के एक दशक पूरे हो चुके हैं और दोनों के तीन बच्चे हैं। इसी साल मार्च में शोएब तीसरी बार पिता बने थे। रुबाबा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके दो बेटे थे।
ये ग्रह है पृथ्वी की बहन,पर नेचर है बिल्कुल अलग
May 16, 2025

इंग्लैंड दौरे की इंडिया-ए टीम से मिले टेस्ट स्क्वॉड के 4 संकेत

RCB का खेल बिगाड़ सकती है KKR की ये प्लेइंग-11

इंग्लैंड दौरे पर इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं यशस्वी जायसवाल

Photos: दुनिया का एकमात्र ऐसा देश, जिसके एक कोने में सूरज ढलता है तो दूसरे में उगता है, कहलाता है भारत का सच्चा मित्र

Bridal Entry Ideas:फूलों की चादर से पालकी तक, ये ब्राइडल एंट्री आपकी शादी को बनाएंगे यादगार, हर कोई करेगा बस दुल्हन की तारीफ

Doha Diamond League: 3000 मीटर स्टीपलचेस में भारत की पारुल चौधरी ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Delhi: कचरा मुक्त घोषित हो गए दिल्ली के ये पांच मार्केट, जो फेंका कूड़ा तो कटेगा चालान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

IPS अधिकारी आरती सिंह बनीं मुंबई की पहली संयुक्त पुलिस आयुक्त खुफिया

दो साल लगेंगे, संभावित टेस्ट कप्तान पर सुनील गावस्कर की तीखी टिप्पणी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited