T20I में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बैटर

Most Sixes in T20I Inning by Player: जिंबाब्वे की टी20 टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने बुधवार को गाम्बिया के खिलाफ मुकाबले में 43 गेंद में नाबाद 133 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान रज़ा ने 15 छक्के और 7 चौके जड़े। इसके साथ ही उनका नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर्स की सूची में दर्ज हो गया। जानिए किन पांच खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड? अपनी आतिशी पारी के बल पर इस सूची में किस मुकाम पर काबिज हुए सिकंदर रज़ा?

साहिल चौहान-18
01 / 05

साहिल चौहान-18

T20I मैच की एक पारी में सबसे छक्के जड़ने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड इस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान के नाम दर्ज है। साहिल ने साइप्रस के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड तोड़ 41 गेंद में नाबाद 144 रन की शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 18 छक्के जड़े थे। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड दर्ज हो गया।और पढ़ें

हजरतउल्लाह जजई-16
02 / 05

हजरतउल्लाह जजई-16

अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर साझा रूप से अफगानिस्तान के हजरतउल्लाह जजई हैं। जजई ने साल 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी 61 गेंद में 162 रन की शतकीय पारी के दौरान 16 छक्के और 11 चौके जड़े थे। जो कि उस दौरान एक नया रिकॉर्ड था। जिसे साहिल चौहान ने 5 साल बाद तोड़ा।और पढ़ें

फिन एलेन-16
03 / 05

फिन एलेन-16

न्यूजीलैंड के आतिशी बल्लेबाज फिन एलेन भी अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। एलेन ने साल 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 62 गेंद में 137 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 16 छक्के जड़े थे।

जीशान कुकीखेल-15
04 / 05

जीशान कुकीखेल-15

हंगरी के बल्लेबाज जीशान कुकीखेल एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में साल 2022 में 49 गेंद में 137 रन की पारी के दौरान 7 चौके और 15 छक्के जड़े थे।

सिकंदर रज़ा-15
05 / 05

सिकंदर रज़ा-15

जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रज़ा ने अपनी 43 गेंद में नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 7 चौके और 15 छक्के गाम्बिया के खिलाफ कीनिया के नैरोबी में जड़े।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited