T20I में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बैटर
Most Sixes in T20I Inning by Player: जिंबाब्वे की टी20 टीम के कप्तान सिकंदर रजा ने बुधवार को गाम्बिया के खिलाफ मुकाबले में 43 गेंद में नाबाद 133 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान रज़ा ने 15 छक्के और 7 चौके जड़े। इसके साथ ही उनका नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर्स की सूची में दर्ज हो गया। जानिए किन पांच खिलाड़ियों के नाम दर्ज हैं T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड? अपनी आतिशी पारी के बल पर इस सूची में किस मुकाम पर काबिज हुए सिकंदर रज़ा?
साहिल चौहान-18
T20I मैच की एक पारी में सबसे छक्के जड़ने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड इस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान के नाम दर्ज है। साहिल ने साइप्रस के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड तोड़ 41 गेंद में नाबाद 144 रन की शतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 18 छक्के जड़े थे। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
हजरतउल्लाह जजई-16
अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे पायदान पर साझा रूप से अफगानिस्तान के हजरतउल्लाह जजई हैं। जजई ने साल 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में अपनी 61 गेंद में 162 रन की शतकीय पारी के दौरान 16 छक्के और 11 चौके जड़े थे। जो कि उस दौरान एक नया रिकॉर्ड था। जिसे साहिल चौहान ने 5 साल बाद तोड़ा।
फिन एलेन-16
न्यूजीलैंड के आतिशी बल्लेबाज फिन एलेन भी अंतरराष्ट्रीय टी20 की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं। एलेन ने साल 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 62 गेंद में 137 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 16 छक्के जड़े थे।
जीशान कुकीखेल-15
हंगरी के बल्लेबाज जीशान कुकीखेल एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में साल 2022 में 49 गेंद में 137 रन की पारी के दौरान 7 चौके और 15 छक्के जड़े थे।
सिकंदर रज़ा-15
जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा T20I मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। रज़ा ने अपनी 43 गेंद में नाबाद 133 रन की पारी के दौरान 7 चौके और 15 छक्के गाम्बिया के खिलाफ कीनिया के नैरोबी में जड़े।
सुरेश रैना ने बताया कौन है IPL 2025 की सबसे मजबूत टीम
मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा
पिछले 1.5 साल से आमिर खान छुप-छुपकर लड़ा रहे थे गौरी स्प्रेट से इश्क, सिर्फ इन 7 लोगों से मिलवाया था
कनाडा में AI कोर्स करने के लिए देखें टॉप-4 यूनिवर्सिटीज, एक भी लिया एडमिशन तो सेट है करियर
Uttarakhand: अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, CM आवास में समृद्धि और एकता के हुए दर्शन
Happy Holi 2025 WhatsApp Status Messages: इन शानदार मैसेज, कोट्स से दोस्तों, रिश्तेदारों को दें होली की बधाई, WhatsApp पर शेयर करें ये विशेज, फोटोज
Happy Holi 2025 Wishes in Hindi: पिचकारी की धार,गुलाल की बौछार...यहां देखें होली के बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज
Free Dialysis: दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में मुफ्त 'डायलिसिस सेवा' होगी उपलब्ध !
Kishore Kumar Holi Ke Din Lyrics: होली के दिन धूम मचाता है किशोर कुमार का ये गाना, देखें होली के दिन गीत लिरिक्स इन हिंदी
Happy Holi 2025 Quotes in Hindi: इस होली रंगों के साथ मलें शब्दों के गुलाल, यहां देखें होली के कोट्स, संदेश, तस्वीरें और शायरी हिंदी में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited