SL vs IRE 2nd Test: श्रीलंकाई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, दो खिलाड़ियों ने जड़ा दोहरा शतक तो दो ने शतक

श्रीलंका टीम का शानदार प्रदर्शन
दिमुथ करुणारत्ने के अगुआई वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के गेंदबाजों के सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी में छक्के छुड़ा दिए। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने गॉल में खेले जा रहे मुकाबले में अपनी पहली पारी मैच के चौथे दिन 3 विकेट पर 704 रन के विशाल स्कोर पर घोषित की।

चारों बल्लेबाजों ने जड़े शतक
टीम के शुरुआती चारों बल्लेबाजों ने शतक जड़े, जिसमें से दो उसे दोहरे शतक में तब्दील करने में भी सफल हुए।

मेंडिस की कुशल पारी
कुसल मेंडिस का भी बल्ला जमकर चला। उन्होंने 84.19 की स्ट्राइक रेट से 291 गेंदों पर 18 चौके और 11 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 245 रन बनाए।

निशान मदुष्का ने जड़ा दोहरा शतक
निशान मदुष्का ने दोहर शतक जमाया। उन्होंने 60.47 की स्ट्राइक रेट से 339 गेंदों पर 22 चौके और एक छक्के की मदद से 205 रन बनाए।

दिमुथ करुणारत्ने ने खेली कप्तानी पारी
कप्तान दिमुथ करुणारत्ने भी आयरलैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 86.46 की मदद से 133 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 115 रन बनाए।

एंजेलो मैथ्यूज ने जड़ा शतक
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एंजोलो मैथ्यूज का भी बल्ला शांत नहीं रहा। उन्होंने भी नाबाद शतकीय पारी खेली। मैथ्यूज ने 114 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन बनाए।

दिनेश चांदीमल हुए चोटिल
दिनेश चांदीमल रिटायर्ड हर्ट हो गए। वे लंबी पाी नहीं खेल पाए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौकों की मदद से 13 रन बनाए।

श्रीलंका टीम ने पहली पारी में हासिल की बढ़त
श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ पहली पारी में बढ़त हासिल की। टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 212 रन की बढ़त हासिल की।

आयरलैंड की खराब शुरुआत
श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड ने दिन का खेल खत्म होने से पहले दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही। टीम ने 22 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 54 रन बना लिए हैं।

श्रीलंका के दो खिलाड़ियों को मिली सफलता
आयरलैंड के खिलाफ दूसरी पारी में प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस को सफलता मिली। दोनों खिलाड़ियों को एक-एक सफलता मिली।

पहले टेस्ट में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, पंत ने दिए संकेत

ऐसे ही सिक्सर किंग नहीं है रोहित शर्मा का नाम

मुश्फिकुर रहीम ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

खुलने वाला है सबसे एडवांस्ड एक्सप्रेसवे, 91 KM लंबे लिंक रोड से पूर्वांचल को मिलेगी रफ्तार; खतरा होते ही कर देगा अलर्ट!

विराट के नहीं खेलने पर ऐसा क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान

19 June 2025 Rashifal: वृष राशि वालों का Boss से होगा झगड़ा, मेष राशि की बिगड़ सकती है तबीयत, यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

IPL: कोच्चि टस्कर्स मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बीसीसीआई को करारा झटका

लीड्स टेस्ट से पहले ब्रायडन कार्स ने बताया क्या होगी युवा भारतीय टीम की चुनौती

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच PM मोदी का विश्व को संदेश, युद्ध के मैदान से नहीं आ सकता समस्याओं का समाधान

Exclusive Interview: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद क्यों रद्द हो रहीं Air India की उड़ानें? एन चंद्रशेखरन ने बताई ये वजह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited