सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी दादागिरी, राजकुमार बनेंगे प्रिंस ऑफ कोलकाता

Sourav Ganguly Biopic: क्रिकेट के मैदान पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले प्रिंस ऑफ कोलकाता यानी सौरव गांगुली अब सिल्वर स्क्रीन पर छाने को तैयार हैं। एमएस धोनी, मिताली राज की बायोपिक की तरह अब बंगाल टाइगर सौरव गांगुली की भी बायोपिक आने वाली है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि कर दी है। इसके बाद उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। फैंस दादा के लाइव के अनछुवे पहलु को जानने के लिए बेताब हैं। आइए जानते हैं कि बायोपिक में सौरव गांगुली की बायोपिक में उनका रोल कौन निभाने वाले हैं।

गांगुली का ऐसा रहा है क्रिकेट करियर
01 / 05

गांगुली का ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

सौरव गांगुली ने 1992 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में 424 मैच खेले हैं, जिसमें 18, 575 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 16 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं, जबकि वनडे में 22 शतक और 72 अर्धशतक जड़े हैं।

दादा ने इतने मैचों में की है कप्तानी
02 / 05

दादा ने इतने मैचों में की है कप्तानी

सौरव गांगुली का कप्तानी करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने वनडे में 1999 से 2005 के बीच 147 मैचों में कप्तानी की है। इसी तरह उन्होंने टेस्ट में 2000 से 2005 के बीच 49 मैचों में कप्तानी की है।

बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं गांगुली
03 / 05

बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली क्रिकेट के मैच में धमाल मचाने के साथ जिम्मेदारी वाला पद भी संभाल चुके हैं। गांगुली 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने थे, जो अक्टूबर 2022 में समाप्त हो गया था। वे बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कब आएगी गांगुली की बायोपिक
04 / 05

कब आएगी गांगुली की बायोपिक

भारतीय टीम के दिग्गज सौरव गांगुली पर बायोपिक बन रहा है। फैंस दादा के लाइव के अनछुवे पहलु को जानने के लिए बेताब हैं। इस बायोपिक को रिलीज होने में करीब एक साल का समय लग सकता है।

दादा की भूमिका को निभाएगा ये हीरो
05 / 05

दादा की भूमिका को निभाएगा ये हीरो

सौरव गांगुली की बायोपिक में उनकी भूमिका को बॉलीवुड स्टार एक्टर राजकुमार राव अदा करेंगे। मीडिया से बात करते हुए गांगुली ने इस बात की पुष्टि भी की है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited