चैम्पियंस ट्रॉफी के Sixer King, पहले नंबर पर है भारतीय बल्लेबाज
Most Six in Champions Trophy: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज होगा। इसमें 8 टीमों के बीच कुल 15 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, अभी शेड्यूल का ऐलान नहीं हुआ। इससे पहले जानते हैं कि टूर्नामेंट में किन पांच बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा छक्के जमाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर किस देश का खिलाड़ी है।
सौरव गांगुली
भारतीय दिग्गज सौरव गांगुली ने चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। उन्होंने 1998 से 2004 के बीच कुल 13 मैचों में 17 छक्के जड़े हैं।
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रहे क्रिस गेल चैम्पियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2002 से 2013 के बीच 17 मैचों में कुल 15 छक्के जड़े हैं।
इयोन मोर्गन
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मोर्गन चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2009 से 2017 के बीच 13 मैचों में कुल 14 छक्के जमाए हैं।
शेन वॉटसन
ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2002 से 2013 के बीच 17 मैचों में कुल 12 छक्के जड़े हैं।
पॉल कॉलिंगवुड
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी पॉल कॉलिंगवुड चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2004 से 2009 के बीच 11 मैचों में कुल 11 छक्के जड़े हैं।
धोनी का भरोसमंद खिलाड़ी डिफेंडिंग चैम्पियन KKR से जुड़ा, इस भूमिका में आएंगे नजर
किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी वाले लोग, कहा जाता है गवर्नमेंट एम्पलॉई का गढ़
GHKKPM 7 Maha Twist: जमाई राजा की बैंड बजाएगी ईशा, कियान के चक्कर में पड़ेगी रजत-सवि के बीच दरार
नीता अंबानी का ये Necklace देख मुकेश जी भी दूर से ही जोड़ लेते हैं हाथ.. डिजाइन के आगे रानियों के गहने फेल, देखें क्या है खास
किडनी में पथरी का अंबार लगा देंगे 5 फूड, भूलकर भी खाने की न करें गलती, वरना ऑपरेशन की आएगी नौबत
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited