सूर्या ने बटलर को छोड़ा पीछे, खतरे में अब हिटमैन का रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने पहला मुकाबला बड़ी ही आसानी से 7 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबल में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंद में 29 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने जोस बटलर के टी20 क्रिकेट में छक्के मारने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

ग्वालियर में दिखा सूर्या शो
01 / 05

ग्वालियर में दिखा सूर्या शो

14 साल बाद अंतरराष्ट्रीय मैच का गवाह बने ग्वालियर वासियों को सूर्या ने निराश नहीं किया। उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका खूब मनोरंजन किया। उन्होंने 14 गेंद में 2 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 29 रन की पारी खेली।

टी20 में बनाया छक्कों का रिकॉर्ड
02 / 05

टी20 में बनाया छक्कों का रिकॉर्ड

सूर्या ने अपनी 29 रन की पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। अब टी20 क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में वह जोस बटलर से आगे निकल गए हैं। सूर्या के नाम अब इस फॉर्मेट में 139 छक्के हो गए हैं।

जोस बटलर को छोड़ा पीछे
03 / 05

जोस बटलर को छोड़ा पीछे

टी20 में छक्के लगाने के मामले में अब वह जोस बटलर से आगे निकल गए हैं। इस सूची में अब वे चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। बटलर के नाम टी20 क्रिकेट में 137 छक्केहैं।

टॉप पर हैं हिटमैन
04 / 05

टॉप पर हैं हिटमैन

टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। वह 205 छक्कों के साथ सूची में टॉप पर हैं। इस सूची में उनके अलावा केवल सूर्यकुमार यादव ही दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।

रोहित से 66 छक्के दूर सूर्या
05 / 05

रोहित से 66 छक्के दूर सूर्या

सूर्यकुमार यादव टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में अब रोहित शर्मा से 66 छक्के दूर हैं। हालांकि, यह फासला अधिक है, लेकिन हिटमैन से टी20 से संन्यास ले लिया है इसलिए सूर्या के लिए यह इतना भी मुश्किल नहीं है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited