IPL 2025 में CSK के खिलाफ बिना हार्दिक के मुंबई इंडियंस की ऐसी होगी मजबूत प्लेइंग-11
Mumbai Indians Strong Playing-11 Against CSK in IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है। आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा। लीग का ओपनिंग और फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा। इस दौरान लीग का तीसरा मुकाबला सबसे रोमांचक होने वाला है, क्योंकि इस मुकाबले में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुंबई का यह पहला मुकाबला होगा। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या के बिना मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 कैसी होगी।

मुंबई का पिछला सीजन रहा था खराब
मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बेहद खराब रहा था। टीम को लीग के 14 मुकाबले में से सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली थी, जबकि 10 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

टेबल में सबसे नीचे रही थी मुंबई की टीम
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके चलते टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही थी।

मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 23 मार्च
आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। सीजन का पहला डबल हेडर ओपनिंग मैच के अगले दिन खेला जाएगा। डबल हेडर का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा।

हार्दिक को मिली थी कमान
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा थे, लेकिन पिछले सीजन के आगाज से पहले रोहित को हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।

CSK के खिलाफ ऐसी होगी MI की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ऐसी प्लेइंग-11 हो सकती है। टीम में रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, रॉबिन मिंज, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा को शामिल किया जा सकता है।

सूर्या के फैन ने की ऐसी बैटिंग गेंदबाज ने जोड़ लिए दोनों हाथ

इंडिगो का बड़ा धमाका: हिंडन से पटना समेत 8 शहरों के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान, जानें कब से और कितने बजे

148 साल के टेस्ट इतिहास में गिल और पंत ने पहली बार कर दिया ऐसा काम

हर बच्चा-बड़ा थाली चाटकर खाता है पाकिस्तान की राष्ट्रीय सब्जी, भारत की नेशनल वेजिटेबल का नाम भी नहीं होगा पता

ब्लू कॉलर और व्हाइट कॉलर जॉब में क्या होता है अंतर, जानें कौन से वर्कर हैं आप

नालंदा : फल्गू नदी में अचानक आया जल का सैलाब, बाढ़ से बांध ध्वस्त; भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया फ्लाइट की वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग, जानें कारण

Gurugram में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पलटी बस, कांस्टेबल की मौत; 20 लोग घायल

कांग्रेस में नई जान फूंकने की कवायद तेज, गुजरात में 40 जिला एवं शहर अध्यक्षों की नियुक्ति

जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा अकरम का रिकॉर्ड, बने SENA कंट्री के सबसे सफल एशियन गेंदबाज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited