विजयी रथ पर सवार होकर चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में चैम्पियन बनी टीम इंडिया

Team India Consecutive Wins in Champions Trophy 2025: टीम इंडिया एक बार फिर चैम्पियन बनी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने एक साल के अंदर दूसरा आईसीसी ट्रॉफी जीता। दुबई में खेले गए चैम्पियंस ट्रॉफी मुकाबले में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार होकर चैम्पियन बनी। महामुकाबले में टीम इंडिया के न केवल डिफेंडिंग चैम्पियन पाकिस्तान को पटखनी दी, बल्कि न्यूजीलैंड को दो बार हराकर खिताबर अपने नाम किया। आइए जानते हैं कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा।

भारत का पहला मुकाबला
01 / 05

भारत का पहला मुकाबला

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को दुबई में खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया का सामना बांग्लादेश से हुआ था। इस मुकाबले में टीम ने बांग्लादेश को 21 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से पटखनी थी।

भारत का दूसरा मुकाबला
02 / 05

भारत का दूसरा मुकाबला

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला गया था। इस हाई वोल्टेल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 45 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

भारत का तीसरा मुकाबला
03 / 05

भारत का तीसरा मुकाबला

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत का तीसरा और लीग का आखिरी मुकाबला 02 मार्च को खेला गया था। इस मुकाबले में टीम का न्यूजीलैंड से सामना हुआ था और टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में 44 रन से शिकस्त दी थी।

भारत का चौथा मुकाबला
04 / 05

भारत का चौथा मुकाबला

चैम्पियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना दो बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मुकाबले में भारत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 11 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हराया।

भारत का पांच मुकाबला
05 / 05

भारत का पांच मुकाबला

चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड से हुआ। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 6 गेंद शेष रहते हुए 4 विकेट से हराया। महामुकाबले के मौजूदा संस्करण में भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरी बार हराया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited