Rohit Sharma Car Collection: ये थी रोहित शर्मा की पहली कार, लाखों से लेकर करोड़ों तक की गाड़ियों का है लग्जरी कलेक्शन

क्रिकेट में जैसे-जैसे रोहित शर्मा का कद बढ़ता गया, वैसे-वैसे रोहित शर्मा की गाड़ियां भी अपग्रेड होती रहीं।

30 अप्रैल 1987 को हुआ था रोहित शर्मा का जन्म
01 / 07

​30 अप्रैल, 1987 को हुआ था रोहित शर्मा का जन्म

Rohit Sharma Car Collection: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रविवार, 30 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगे। हिटमैन के नाम से दुनियाभर में मशहूर रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल, 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। टीम इंडिया के साथ-साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान संभालने वाले रोहित के पास शानदार कार कलेक्शन है, जिसकी अकसर चर्चा होती रहती है।और पढ़ें

Skoda Laura
02 / 07

Skoda Laura

रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना करियर शुरू करने के बाद मिड साइज सेडान Skoda Laura खरीदी थी। इस गाड़ी की कीमत 13 लाख रुपये के आसपास है।

Toyota Fortuner
03 / 07

Toyota Fortuner

क्रिकेट में जैसे-जैसे रोहित शर्मा का कद बढ़ता गया, वैसे-वैसे रोहित शर्मा की गाड़ियां भी अपग्रेड होती रहीं। रोहित शर्मा के पास दिग्गज एसयूवी टोयोटा फॉर्चुनर भी है, जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है।

BMW X3
04 / 07

BMW X3

रोहित शर्मा ने अपनी पहली लग्जरी कार BMW से खरीदी थी। रोहित के कार कलेक्शन में BMW X3 भी है। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी BMW के X3 मॉडल की कीमत करीब 62 लाख रुपये है।

Mercedes GLS 400d
05 / 07

Mercedes GLS 400d

लाख में गाड़ियों की खरीद करने के बाद रोहित शर्मा ने अपने कार कलेक्शन में करोड़ी गाड़ियों को शामिल करना शुरू किया। हिटमैन ने Mercedes GLS 400d को अपनी कार कलेक्शन में शामिल किया, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये है।

BMW M5
06 / 07

BMW M5

रोहित शर्मा के कार कलेक्शन में BMW की स्पोर्ट्स कार M5 (Formula 1 Edition) भी है। इस कार की कीमत 1.75 करोड़ रुपये के आसपास है।

Lamborghini Urus
07 / 07

Lamborghini Urus

रोहित शर्मा के कलेक्शन में शामिल हुई सबसे नई कार Lamborghini Urus है। इस कार की कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपये है। रोहित ने ये कार पिछले साल मार्च में खरीदी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited