एमएस धोनी इन 3 कारणों से IPL 2025 से हो सकते हैं दूर
IPL 2025 से पहले दो सवाल सबसे अहम हैं। एक ये कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस में रुकेंगे या नहीं और दूसरा IPL 2025 में एमएस धोनी खेलेंगे या नहीं। दूसरा सवाल फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि थाला की फैन फॉलोइंग बड़ी तगड़ी है। आइए जानने की कोशिश करते हैं आखिर कौन से वो कारण हैं जो धोनी को आईपीएल 2025 से बाहर रहने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

IPL 2025 से धोनी रह सकते हैं बाहर
IPL 2025 से एमएस धोनी को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके पीछे एक नहीं बल्कि 3-3 कारण हैं। ये खबर धोनी के फैंस को चुभ सकती है, लेकिन अभी तक उनके खेलने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

पहला कारण-आईपीएल रिटेंनशन का नियम
IPL 2025 से मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले रिटेंनशन को लेकर कोई नियम सामने नहीं आया है। लखनऊ के ऑनर संजीव गोयनका ने संकेत दिए थे कि मेगा ऑक्शन से पहले 2-3 खिलाड़ी का रिटेंशन होता है। ऐसी स्थिति में सीएसके धोनी को चाहकर भी रिटेन नहीं कर पाएगी।

दूसरा कारण-घुटने की चोट
धोनी पिछल दो साल से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले सीजन भी वह आखिरी के कुछ गेंद खेलने ही मैदान में उतरते थे। इसके अलावा वह सिंगल लेने से भी हिचक रहे थे। ऐसी स्थिति में वह नहीं चाहेंगे कि उनके खेलने से टीम का किसी भी तरह का नुकसान हो।

पिछले सीजन दे दिया था संकेत
IPL 2024 से पहले एमएस धोनी ने जब रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपी तो यह इस बात का संकेत था कि वह अब सीएसके के साथ अपनी पारी को विराम देने के लिए पहला कदम उठा चुके हैं। ऐसे में IPL 2025 से पहले वह अपने फैंस का दिल तोड़ सकते हैं।

चौंकाने में माहिर हैं धोनी
एमएस धोनी की बात करें तो वह अचानक बड़े फैसले लेने और फैंस को चौंकाने के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला हो या फिर अचानक आईपीएल की कप्तानी छोड़ने का धोनी ने हर बार चौंकाया है। ऐसे में वह एक और सीजन खेलकर फैंस को भी चौंका सकते हैं।

नए रोल में दिख सकते हैं धोनी
अगर धोनी आईपीएल 2025 में सीएसके के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाएं तो फिर भी वह सीएसके के खेमे में एक नए रोल में नजर आ सकते हैं। धोनी मेंटॉर के रोल में रुतुराज गायकवाड़ और सीएसके को एक और साल दे सकते हैं।

मुंबई के खिलाफ दिल्ली के ये 5 खिलाड़ी पार करेंगे कैपिटल्स की नैय्या

EXPLAINED: अगर रद्द हुआ MI vs DC मैच, तो कौन सी टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी

पति को बाहर पराई औरत संग देख खून का घूंट पीकर रह गईं ये हसीनाएं, परिवार बचाने के लिए पार किया आग का दरिया

ताजमहल से लेकर माचू पिच्चू तक, ये हैं दुनिया के सात अजूबे

Necklace Designs: शादी पर बेटी को देना है सोने का हार तो यहां से सेव करें फोटो, देखें Gold Bridal Necklace के ट्रेंडी और मॉर्डन डिजाइन्स

Exclusive: 'जान से मार दूंगा...'- राहुल वैद्य की जान के पीछे पड़ गए थे विराट कोहली के फैंस, BB 14 फेम ने किया बयां

दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन किया ये काम... सीधे पुलिस के पास पहुंचा दूल्हा

सिद्धांथ चतुर्वेदी ने कर लिया सारा तेंडुलकर से ब्रेकअप, दो हफ्ते पहले ही लगी थी डेटिंग की खबरों पर मुहर

Pradosh Vrat 2025 Date: कब है मई का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें शनि प्रदोष की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

भारतीय सेना सीमा पार जाकर आतंकियों का इलाज करती है', लखनऊ में पाकिस्तान पर जमकर बरसे रक्षा मंत्री
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited