रोहित से पहले इस गेंदबाज ने तोड़ दिया सहवाग के छक्कों का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग को अच्छा लगता अगर उनका रिकॉर्ड कोई भारतीय बल्लेबाज तोड़ता लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सहवाग का रिकॉर्ड और किसी ने नहीं बल्कि एक गेंदबाज ने तोड़ा।

01 / 05
Share

टिम साउथी ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज टिम साउथी ने वीरेंद्र सहवाग के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए साउथी ने 73 गेंद में 65 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी के दौरान 4 छक्के लगाए।

02 / 05
Share

सहवाग से आगे निकले साउथी

टिम साउथी के अब टेस्ट क्रिकेट में कुल 93 छक्के हो गए हैं और उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के 91 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

03 / 05
Share

टेस्ट में छक्के मारने में दूसरे सबसे सफल कीवी बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो 93 छक्कों के साथ वह दूसरे सबसे सफल कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड ब्रैंडन मैकुलम के नाम है।

04 / 05
Share

टेस्ट में भारत के सिक्सर किंग

टेस्ट में छक्के लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग अब भी सबसे सफल भारतीय बल्लेबाज हैं। सहवाग के नाम 104 टेस्ट में 91 छक्के हैं।

05 / 05
Share

नंबर दो पर रोहित

टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल सिक्सर किंग रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम केवल 62 मैच में 88 छक्के हैं और वह सहवाग के रिकॉर्ड से केवल 4 कदम दूर हैं।