21वीं सदी में भारतीय टीम को घर में टेस्ट सीरीज हराने वाले कप्तान
पुणे टेस्ट जीतकर न्यूजीलैंड ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के लगातार 18 सीरीज जीत पर लगाम लग गई है। टॉम लेथम के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की यह भारत के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीत है। वह 21वीं सदी में तीसरे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को उसके घर पर पटखनी दी।

18 सीरीज के बाद हार
न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया को 2012 के बाद घर पर पहली हार मिली है।

टॉम लेथम ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड की यह भारत के खिलाफ टेस्ट में पहली सीरीज जीत है और यह जीत टॉम लेथम के नेतृत्व में आई। उन्होंने लेथम की कप्तानी में इतिहास रच दिया।

तीसरे कप्तान बने लेथम
लेथम 21वीं सदी मे तीसरे कप्तान बने हैं जिन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में उसके घर पर पटखनी दी। इससे पहले टीम इंडिया को 2012 और 2004 में हार मिली थी।

2012 में हारे थे आखिरी बार
भारत को इससे पहले साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर हार मिली थी। उस सीरीज में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 2-1 से हराया था। उस सीरीज में टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के पास थी।

दूसरे कप्तान बने थे कुक
एलिस्टर कुक 21वीं सदी में भारत को घर पर हराने वाले दूसरे कप्तान बने थे। इस सीरीज में कुक ने बल्ले से भी धमाल मचाया था। उन्होंने 41 की औसत से 207 रन बनाए थे।

एडम गिलक्रिस्ट थे पहले कप्तान
21वीं सदी में भारत को उसके घर पर पटखनी देने वाला पहला कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004 में टीम इंडिया को 2-1 से पटखनी थी। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे और गिलक्रिस्ट 21वीं सदी में भारत को पटखनी देने वाले पहले कप्तान बने थे।

छक्के मारने में सरपंच साहब अय्यर के सामने गेल भी हो गए फेल

लीची उत्पादन में दुनिया का 'राजा' कौन, किस नंबर पर भारत, जानकर होंगे हैरान!

42 साल की उम्र में ऐसी गेंदबाजी, फैंस बोले फिटनेस हो तो ऐसी

देश में गोली की स्पीड से फैल रहा Covid-19 का नया वैरिएंट, फेफड़े मजबूत बनाने के लिए शुरू करें दें ये एक्सरसाइज

ताजा नहीं, सुखाया हुआ ये लाल फल है असली सुपरफूड, छिलका भी छोड़ना मत, रग-रग में भर देगा ताकत

AIIMS के बाद सफदरजंग में भी बढ़ रही रोबोटिक सर्जरी की सुविधा, न्यूरो के मरीजों के लिए लगेंगी नई मशीनें

100वीं जीत दर्ज कर फ्रैंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

‘अगर पूरी दुनिया शिव का अनुसरण करे तो सब ठीक हो जाएगा’...एरोल मस्क ने सनातन धर्म की बताई ताकत

नोएडा में अवैध निर्माण की ऊंचाई पर लगा ब्रेक, प्राधिकरण ने लगाई सील की मोहर

Maharashtra: कोविड के 59 नए मामले हुए दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 500 के करीब
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited