21वीं सदी में भारतीय टीम को घर में टेस्ट सीरीज हराने वाले कप्तान

पुणे टेस्ट जीतकर न्यूजीलैंड ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया के लगातार 18 सीरीज जीत पर लगाम लग गई है। टॉम लेथम के नेतृत्व में न्यूजीलैंड की यह भारत के खिलाफ पहली टेस्ट सीरीज जीत है। वह 21वीं सदी में तीसरे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को उसके घर पर पटखनी दी।

01 / 06
Share

18 सीरीज के बाद हार

न्यूजीलैंड ने पुणे टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया को 2012 के बाद घर पर पहली हार मिली है।

02 / 06
Share

टॉम लेथम ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की। न्यूजीलैंड की यह भारत के खिलाफ टेस्ट में पहली सीरीज जीत है और यह जीत टॉम लेथम के नेतृत्व में आई। उन्होंने लेथम की कप्तानी में इतिहास रच दिया।

03 / 06
Share

तीसरे कप्तान बने लेथम

लेथम 21वीं सदी मे तीसरे कप्तान बने हैं जिन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में उसके घर पर पटखनी दी। इससे पहले टीम इंडिया को 2012 और 2004 में हार मिली थी।

04 / 06
Share

2012 में हारे थे आखिरी बार

भारत को इससे पहले साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ घर पर हार मिली थी। उस सीरीज में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 2-1 से हराया था। उस सीरीज में टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के पास थी।

05 / 06
Share

दूसरे कप्तान बने थे कुक

एलिस्टर कुक 21वीं सदी में भारत को घर पर हराने वाले दूसरे कप्तान बने थे। इस सीरीज में कुक ने बल्ले से भी धमाल मचाया था। उन्होंने 41 की औसत से 207 रन बनाए थे।

06 / 06
Share

एडम गिलक्रिस्ट थे पहले कप्तान

21वीं सदी में भारत को उसके घर पर पटखनी देने वाला पहला कप्तान एडम गिलक्रिस्ट थे। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2004 में टीम इंडिया को 2-1 से पटखनी थी। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे और गिलक्रिस्ट 21वीं सदी में भारत को पटखनी देने वाले पहले कप्तान बने थे।