होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज

Fastest IPL Centurion: आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो विदेशी खिलाड़ियों का बोलबाला रहा है। टॉप-5 खिलाड़ियों में केवल एक भारतीय खिलाड़ी हैं जो इस सूची में हैं। टॉप पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का नाम है।

सबसे तेज शतक किसके नाम सबसे तेज शतक किसके नाम
01 / 07
Share

सबसे तेज शतक किसके नाम

17 साल के आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। उन्होंने साल 2013 में यह कारनामा किया था और यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।

5 में से 4 विदेशी खिलाड़ी 5 में से 4 विदेशी खिलाड़ी
02 / 07
Share

5 में से 4 विदेशी खिलाड़ी

आईपीएल के 17 साल के इतिहास में जिन खिलाड़ियों ने सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई है उसमें से 4 विदेशी और एक भारत के बल्लेबाज शामिल हैं।

03 / 07
Share

30 गेंद में सेंचुरी

इस लिस्ट में क्रिस गेल टॉप पर हैं। गेल ने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 30 गेंद में सेंचुरी बनाई थी। इसी मैच में उन्होंने नाबाद 175 रन की भी पारी खेली थी, जो इस लीग का सर्वाधिक व्यक्तिगत रिकॉर्ड है।

04 / 07
Share

37 गेंद में शतक

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारतीय खिलाड़ी का नाम है। यूसुफ पठान ने साल 2010 में मुंबई के खिलाफ मैच में 37 गेंद में शतक जड़ा था। इस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

05 / 07
Share

38 गेंद में शतक

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं। मिलर ने 2013 में आरसीबी के खिलाफ 38 गेंद में सेंचुरी लगाई थी।

06 / 07
Share

39 गेंद में सेंचुरी

इस लिस्ट में ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने पिछले सीजन में आरसीबी के खिलाफ 39 गेंद में शतक जड़ा था।

07 / 07
Share

41 गेंद में शतक

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर विल जैक्स हैं। उन्होंने साल 2024 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 41 गेंद में शतक जड़ा था।