न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में कोहली के निशाने पर होंगे ये 5 रिकॉर्ड, सचिन-गांगुली छूटेंगे पीछे

Virat Kohli records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 16 अक्टूबर 2024 से होने वाली है। इस सीरीज में भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी जैसे विराट कोहली रोहित शर्मा एक बार फिर से मैदान पर दिखने वाले हैं। ये श्रृंखला चेज मास्टर विराट कोहली के लिए काफी अहम है जो कि खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कोहली कौन से 5 रिकॉर्ड इसमें तोड़ सकते हैं।

01 / 05
Share

शतकों के मामले में ब्रैडमैन को छोड़ सकते हैं पीछे

विराट कोहली के टेस्ट में 29 शतक हैं अगर वे एक और सेंचुरी जड़ देते हैं तो सबसे ज्यादा शतकों की लिस्ट में डॉन ब्रैडमेन को पीछे छोड़ सकते हैं जिनके भी 29 शतक ही हैं। इसमें टॉप पर सचिन तेंदुलकर मौजूद हैं।

02 / 05
Share

9 हजार टेस्ट रन कर सकते हैं पूरे

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 9,000 टेस्ट रन के करीब हैं। उनके नाम फिलहाल 115 टेस्ट में 8,947 रन हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल 53 रन बनाकर 9,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

03 / 05
Share

न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000 टेस्ट रन

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में 866 रन बनाए हैं। अगर वे 34 रन बना लेते हैं तो वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

04 / 05
Share

गांगुली को छोड़ सकते हैं पीछे

विराट कोहली और सौरव गांगुली दोनों के ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-3 शतक हैं। ऐसे में कोहली अगर एक और सेंचुरी जड़ देते हैं तो वे गांगुली को पीछे छोड़ देंगे।

05 / 05
Share

तेंदुलकर को छोड़ सकते हैं पीछे

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सचिन तेंदुलकर के 4 शतक हैं। अगर कोहली दो सेंचुरी जड़ देते हैं तो सचिन तेंदुलकर को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे।