चैम्पियंस ट्रॉफी के पांच बड़े रिकॉर्ड, कोहली के नाम भी विराट रिकॉर्ड

Five Big Records of Champions Trophy: पाकिस्तान की मेजबानी में चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल 19 फरवरी से होगा, जो 9 मार्च तक चलेगा। टूर्नामेंट के में पाकिस्तान, भारत सहित 8 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों के बीच 15 मैच खेले जाएंगे। इस मुकाबले से पहले चैम्पियंस ट्रॉफी के पांच बड़े रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं।

पहला रिकॉर्ड
01 / 05

पहला रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज रहे क्रिस गेल के नाम चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2002 से 2013 के बीच कुल 791 रन बनाए हैं।

दूसरा रिकॉर्ड
02 / 05

दूसरा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम भी चैम्पियंस ट्रॉफी में बड़ा रिकॉर्ड है। उन्होंने 2009 से 2017 के बीच 88.16 की औसत से रन बनाए हैं। यह टूर्नामेंट का हाईएस्ट औसत है।

तीसरा रिकॉर्ड
03 / 05

तीसरा रिकॉर्ड

चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे बड़ी साझेदारी शेन वॉटसन और रिकी पोंटिंग के नाम है। ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 252 रन की साझेदारी की थी।

चौथा रिकॉर्ड
04 / 05

चौथा रिकॉर्ड

चैम्पियंस ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के क्रिस के गेल के नाम है। उन्होंने 2006 में 474 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड अभी भी उनके नाम बरकरार है।

पांचवां रिकॉर्ड
05 / 05

पांचवां रिकॉर्ड

चैम्पियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड चार खिलाड़ियों के नाम है। इसमें शिखर धवन, सौरव गांगुली, क्रिस गेल और हर्शल गिब्स का नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों ने तीन-तीन शतक जड़े हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited