IPL के सबसे वफादार खिलाड़ी, कभी नहीं छोड़ा टीम का साथ

​IPL Most retained players: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में अभी 9 महीने से भी ज्यादा का समय बचा है लेकिन अभी से इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऑक्शन से पहले जहां कई बड़े खिलाड़ियों का टीमों का साथ छोड़ने की चर्चाएं चल रही है वहीं कई ऐसे प्लेयर्स भी हैं जो कि केवल एक फ्रेंचाइज के लिए खेले हैं।


विराट  कोहली
01 / 05

विराट कोहली

​चेज मास्टर विराट कोहली आईपीएल के सबसे वफादार खिलाड़ी हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए 2008 से लेकर 2024 तक 17 सीजन खेले हैं और किसी ओर टीम के लिए अभी तक नहीं खेले हैं।​

महेंद्र सिंह धोनी
02 / 05

महेंद्र सिंह धोनी

​महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे वफादार खिलाड़ी रहे हैं। धोनी ने सीएसके के लिए 15 सीजन खेले हैं। 2 साल के लिए वे दूसरी टीम से खेले थे लेकिन तब सीएसके टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रही थी।​

सुनील नरेन
03 / 05

सुनील नरेन

​सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे वफादार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। वे टीम के लिए 13 सीजन खेल चुके हैं।​

किरोन पोलार्ड
04 / 05

किरोन पोलार्ड

​किरोन पोलार्ड ने केवल मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेला है। वे टीम के लिए 13 सीजन खेल चुके हैं और इसमें से 5 खिताब भी जीता चुके हैं।​

जसप्रीत बुमराह
05 / 05

जसप्रीत बुमराह

यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की बड़ी खोज हैं और 2013 में आईपीएल डेब्यू करने के बाद वे दूसरी टीम के लिए नहीं खेले हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited