एक मैदान पर 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप पर कोहली

Most Sixes In Single Venue: रोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भले ही बड़ी पारी नहीं खेल पाए हो, उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। रोहित ने आउट होने से पहले 16 गेंद में 26 रन की पारी खेली।

लय में नजर आए रोहित
01 / 06

लय में नजर आए रोहित

आईपीएल के इस सीजन खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में इस सीजन का सर्वाधिक स्कोर बनाया। रोहित ने 16 गेंद में 3 छक्के की मदद से 26 रन की पारी खेली।

मुंबई के लिए 250 छक्के
02 / 06

मुंबई के लिए 250 छक्के

इस मुकाबले से पहले रोहित मुंबई इंडियंस के लिए 250 छक्के बनाने से केवल दो कदम दूर थे और उन्होंने 3 छक्के लगाकर मुंबई इंडियंस के लिए 250 छक्के पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

एक मैदान पर 100 से ज्यादा छक्के
03 / 06

एक मैदान पर 100 से ज्यादा छक्के

इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर 100 छक्के भी पूरे कर लिए। वह एक वेन्यू पर 100 या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए। रोहित के नाम अब वानखेड़े के मैदान पर 102 छक्के हो गए।

एक मैदान में सबसे ज्यादा छक्के
04 / 06

​​एक मैदान में सबसे ज्यादा छक्के​

एक मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में 130 छक्के लगाए हैं। एक वेन्यू पर आईपीएल में यह किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे ज्यादा छक्के हैं।

नंबर दो पर गेल
05 / 06

नंबर दो पर गेल

इस लिस्ट में नबरल दो पर यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल हैं। गेल ने चिन्नास्वामी में 127 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है। उन्होंने पूणे के खिलाफ नाबाद 175 रन की पारी खेली थी।

डिविलियर्स नंबर 3 पर
06 / 06

डिविलियर्स नंबर 3 पर

लिस्ट में चौथे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने चिन्नास्वामी के मैदान पर 118 छक्के लगाए हैं। रोहित के सामने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने की चुनौती होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited