IPL इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच भारतीय खिलाड़ी, कोहली इस नंबर पर

IPL 2025, Fastest century in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के नए सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस साल टूर्नामेंट के आगाज से पहले मेगा ऑक्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। ऑक्शन के बाद फैंस के पसंदीदा खिलाड़ियों की टीम भी बदल सकती है। लेकिन इसके बाद भी उनके चौथे-छक्कों का इंतजार रहेगा। मेगा ऑक्शन की शुरुआत होने से पहले आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांच भारतीय के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। इस लिस्ट में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का भी नाम शामिल हैं।

01 / 05
Share

यूसुफ पठान

राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए यूसुफ पठान आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 13 मार्च 2010 को मुंबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों पर शतक जड़ा था।

02 / 05
Share

मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए मयंक अग्रवाल ने आईपीएल में 45 गेंदों पर शतक जड़ा था। उन्होंने शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी। वे आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं।

03 / 05
Share

मुरली विजय

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए मुरली विजय ने आईपीएल में 46 गेंद पर शतक जड़ा था। उन्होंने चेन्नई में खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शतक जड़ा था। वे आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय हैं।

04 / 05
Share

विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेलने वाले विराट कोहली ने आईपीएल में 47 गेंदों पर शतक जड़ा है। उन्होंने बेंग्लुरु में खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था। वे आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले चौथे भारतीय हैं।

05 / 05
Share

वीरेंद्र सहवाग

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में 48 गेंदों पर शतक जड़ा था। उन्होंने हैदराबाद में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। वे आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले पांचवें भारतीय हैं।