टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले टॉप-7 प्लेयर

Fastest Triple Century in Test Cricket: इंग्लैंड के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ मु्ल्तान में खेले जा रहे तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट मैच में तिहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। ब्रूक 322 गेंद में 317 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। मुल्तान का नया सुल्तान बने ब्रूक ने अपनी पारी में 29 चौके और 3 छक्के जड़े। पारी के दौरान ब्रूक का स्ट्राइक रेट 98.44 का रहा। उन्होंने 310 गेंद में तिहरा शतक पूरा किया और टेस्ट इतिहास में दूसरे और इंग्लैंड के लिए सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए। आइए नजर डालते हैं टेस्ट इतिहास के 7 सबसे तेज तिहरे शतकों पर और जानते हैं किसके नाम दर्ज है रिकॉर्ड?

01 / 07
Share

वीरेंद्र सहवाग

भारत के वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दो तिहरे शतक जड़े। उन्होंने करियर का पहला तिहरा शतक पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में साल 2004 में जड़ा था। सहवाग ने साल 2008 में चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 278 गेंद में 300 रन पूरे किए थे। इसके साथ ही उनके नाम टेस्ट इतिहास में सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया था। सहवाग का वो रिकॉर्ड 16 साल बाद भी कायम है।

02 / 07
Share

हैरी ब्रूक

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक मुल्तान के नए सुल्तान बने हैं। ब्रूक ने 310 गेंद में अपने टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक जड़ा। इसके साथ ही उनके नाम टेस्ट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक दर्ज हो गया। वीरेंद्र सहवाग की बराबरी करने से वो 32 गेंद के अंतर से चूक गए। 21वीं सदी में तिहरा शतक जड़ने वाले ब्रूक पहले इंग्लिश प्लेयर हैं। इससे पहले साल 1996 में ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में 333 रन की पारी खेली थी।

03 / 07
Share

मैथ्यू हेडेन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन के नाम टेस्ट क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे तेज तिहरा शतक दर्ज हो गया है। ब्रूक के तिहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल होने से पहले मैथ्यू हेडेन सहवाग के बाद दूसरे पायदान पर थे अब वो तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। हेडेन ने साल 2003 में जिंब्बावे के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 362 गेंद में तिहरा शतक जड़ा था।

04 / 07
Share

वीरेंद्र सहवाग

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2004 में मुल्तान में 364 गेंद में अपना पहला तिहरा शतक जड़ा था। वो आज भी सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले प्लेयर्स की सूची में चौथे पायदान पर काबिज हैं।

05 / 07
Share

करुण नायर

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर के नाम टेस्ट इतिहास का पांचवां सबसे तेज तिहरा शतक दर्ज है। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2016 में चेन्नई में 381 गेंद में तिहरा शतक जड़ा था।

06 / 07
Share

डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम टेस्ट इतिहास का छठा सबसे तेज तिहरा शतक दर्ज है। वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2019 में एडिलेड में 381 गेंद में अपना तिहरा शतक पूरा किया था।

07 / 07
Share

क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सातवां सबसे तेज तिहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। गेल ने साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ गॉल में तिहरा शतक 393 गेंद में जड़ा था।