वीरेंद्र सहवाग और पत्नी आरती के उम्र में कितना फर्क, शादी टूटने की चर्चा वायरल
What's The Age Difference Between Virender Sehwag And Wife Aarti: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के बीच मतभेद और 20 साल बाद शादी टूटने की खबरें वायरल हो रही हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है इस पर दोनों ने अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, हालांकि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है ऐसी खबर है। इस बीच सहवाग और आरती को लेकर इंटरनेट पर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। हम आपको बताते हैं कि आखिर दोनों की उम्र में कितना फर्क है और इनकी शादी 20 साल पहले क्यों इतनी चर्चा में रही थी।

वीरू और आरती का रिश्ता
भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती अहलावत के शादी टूटने की अफवाहें जोरों पर हैं। यहां हम जानेंगे उनके रिश्ते से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।

क्या नजफगढ़ के नवाब की शादी टूटी
नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती की जोड़ी भारतीय क्रिकेट में काफी पॉपुलर जोड़ियों में से एक रही है। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी लेकिन अब ऐसी अफवाहें हैं कि दोनों की शादी टूटने वाली है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। वैसे अब तक वीरू और आरती ने इस पर कुछ भी आधिकारिक तौर पर साफ नहीं किया है।

कई महीनों से अलग रहने की खबरें
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि सहवाग और आरती पिछले कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं। सहवाग ने पिछली दीवाली पर अपने बेटों और मां के साथ तस्वीरें पोस्ट की थीं लेकिन वहां आरती का कहीं जिक्र तक भी नहीं था।

2004 में हुई थी शादी
वीरेंद्र सहवाग और आरती की लव स्टोरी साल 2000 के आस-पास पहली बार चर्चा में आई थी। बताया जाता है कि दोनों के परिवारों के बीच कई वजह से विवादों में भी रही। बताया जाता है कि दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते थे लेकिन आरती की बुआ की शादी वीरू के एक कजिन से हुई थी जिस वजह से इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवार शुरुआत में सहमत नहीं थे।

अरुण जेटली के घर हुआ था विवाह
वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब पूर्व कानून मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली ने अपने घर पर इनकी शादी करवाई थी। अरुण जेटली DDCA से काफी समय से जुड़े रहे थे और भारतीय क्रिकेट में उनकी काफी दिलचस्पी भी थी।

वीरेंद्र सहवाग और आरती की उम्र में है कितना फर्क
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सहवाग का जन्म 20 अक्तूबर 1978 को हुआ था और उनकी उम्र 46 साल है। जबकि खबरों के मुताबिक आरती अहलावत का जन्म 16 दिसंबर 1980 को हुआ था। वीरू और आरती के उम्र में दो साल का फर्क है।
पुणे का ऐतिहासिक नाम क्या था, जानें शहर का अतीत
Mar 30, 2025

त्वचा पर जादू कर देती है ये लाल-गुलीब चीज, एक बार खाते ही आ जाएगा निखार, फायदे जान आप भी खाने लगेंगे

आधी रह गई सैलरी फिर भी IPL 2025 में कहर बरपा रहा ये खिलाड़ी

ऐसा पहली बार हुआ है 17-18 सालों में, स्टार्क ने बनाया सुपर IPL रिकॉर्ड

कौन हैं अनिकेत वर्मा जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ IPL मैच में कर दी रनों की बारिश

गुर्दे से लिए जहर साबित होता है जरूरत से ज्यादा प्रोटीन, जानें किडनी के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए

Cute Video: स्कूल में बच्ची ने की ऐसी प्रार्थना, क्यूटनेस देख यूजर्स हुए फिदा, कहा - बच्चे मन के सच्चे

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में नूर अहमद टॉप पर बरकरार, मिचेल स्टार्क की हुई टॉप-5 में एंट्री, ये गेंदबाज है विकेटों की रेस में सबसे आगे

Eid Mubarak 2025 Shayari in Hindi: शायराना अंदाज में अपनों को दें ईद की मुबारकबाद, यहां से भेजें Eid Mubarak शायरी

इलाहाबाद हाई कोर्ट के जज तरुण अग्रवाल का मुंबई में हुआ निधन, हादसे के बाद चल रहा था इलाज

अब भारतीय सेना का साथ देगी ‘गुरखा’, 4x4 समेत इन फीचर्स से है लैस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited