होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

शिखर धवन ने अपनी नई गर्लफ्रैंड और दूसरी शादी के सवाल पर दिया जवाब

शिखर धवन ने टाइम्स नाउ को दिए गए एक खास इंटरव्यू के दौरान न केवल अपनी गर्लफ्रैंड के सवाल पर जवाब दिया बल्कि अपनी दूसरी शादी को लेकर भी जानकारी दी। धवन से बातचीत के दौरान जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब अपने बेबाक अंदाज में दिया। उन्होंने दूसरी शादी की तारीख पूछने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

शिखर धवन का बेबाक अंदाज शिखर धवन का बेबाक अंदाज
01 / 06
Share

शिखर धवन का बेबाक अंदाज

शिखर धवन अपनी बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनका वही अंदाज टाइम्स नाउ समिट 2025 में भी दिखा, जहां उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड और दूसरी शादी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने शादी के सवाल पर बिना हिचकिचाए अपना जवाब दिया। कौन हैं गब्बर की नई गर्लफ्रैंड और कब करेंगे वह दूसरी शादी, आइए जानते हैं इसको लेकर धवन ने क्या जवाब दिए।

कौन हैं शिखर की नई गर्लफ्रैंड कौन हैं शिखर की नई गर्लफ्रैंड
02 / 06
Share

कौन हैं शिखर की नई गर्लफ्रैंड

टाइम्स नाउ समिट में लिए गए इंटरव्यू के दौरान जब शिखर धवन ने उनकी गर्लफ्रैंड का नाम पूछा गया तो पहले उन्होंने इसे टालने की कोशिश की और कहा कि वह यहां उसका नाम नहीं बताएंगे। लेकिन जब बार-बार उनसे नाम लेने को कहा गया तो उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इस हॉल में बैठी सबसे खूबसूरत लड़की उनकी गर्लफ्रैंड हैं।

03 / 06
Share

शादी की डेट पर क्या बोले धवन

शिखर धवन ने जब उनकी दूसरी शादी की डेट पूछी गई तो उन्होंने इसका जवाब भी अपने अंदाज में दिया। उन्होंने कहा 'जब मन करेगा तब कर लूंगा। क्या दिक्कत है? उन्होंने डेट बताने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी वह मौज-मस्ती में हैं।

04 / 06
Share

अक्टूबर 2023 में हुआ था तलाक

शिखर धवन का तलाक अक्टूबर 2023 में हो गया था। उसके बाद से वह अकेले हैं। धवन और आयाश की शादी अक्टूबर 2012 में हुई थी और 11 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया था। उनका जोरावर नाम का एक बेटा है जिसका जन्म दिसंबर 2014 में हुआ था।​

05 / 06
Share

2 साल से बेटे से दूर

धवन अक्सर अपने बेटे को याद करते रहते हैं। जोरावर ऑस्ट्रेलिया मे है और पिछले दो साल से उनकी और धवन की मुलाकात नहीं हुई है। आयशा ने धवन का नंबर भी ब्लॉक कर दिया है। इसके बावजूद वह अपने बेटे को मैसेज करते रहते हैं।

06 / 06
Share

नेपाल प्रीमियर लीग

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके शिखर धवन इस खेल से इतना प्यार करते हैं कि इससे दूर नहीं रह सकते। यही कारण है कि वह अलग-अलग टी20 लीग में खेलते दिख जाते हैं। वह नेपाल प्रीमियर लीग का भी हिस्सा रहे हैं।