भारत की इस बेटी के साथ हर कोई फोटो लेना चाहता है, गर्व महसूस करते हैं सितारे
All You Need To Know About Avani Lekhara: हर कोई अपने पसंदीदा सेलेब्रिटी के साथ तस्वीरें लेना चाहता है, लेकिन भारत की कुछ ऐसी हस्तियां भी हैं जिनके साथ सेलेब्रिटी भी तस्वीरें खिंचवाना चाहते हैं और गर्व महसूस करते हैं। इन्हीं में एक हैं भारतीय पैरालंपियन अवनी लखेरा। कुछ तस्वीरों के जरिए जानते हैं इनके बारे में

अवनी लखेरा का धमाल
अवनी लखेरा भारतीय पैरालंपियन हैं। वो शूटिंग में हिस्सा लेती हैं। वो 2021 के टोक्यो पैरालंपिक गेम्स के 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में पहली भारतीय महिला बनी थीं जिन्होंने पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीता वो भी रिकॉर्ड स्कोर के साथ। इसके साथ ही उन्होंने टोक्यो में 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन में भी कांस्य पदक जीता था।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भी किया कमाल
अवनी ने इस बार पेरिस पैरालंपिक गेम्स 2024 में भी अपना जलवा बिखेरा और 10 मीटर एयर राइफल SH1 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया। वो तीन पदक जीतने वाली भारत की एकमात्र पैरालंपियन हैं।

11 की उम्र में हुआ था कार एक्सीडेंट
जब अवनी 11 साल की थी तब एक गंभीर कार एक्सीडेंट में वो घायल हो गई थीं। इसके बाद उन्हें पूर्ण पैराप्लेगिया हो गया था जिसमें शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर देता है। उनके पिता ने उन्हें खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया, पहले तीरंदाजी और फिर शूटिंग में जाकर उनका दिल आया।

तमाम हस्तियां हैं उनकी कायल
अवनी जिस भी समारोह का हिस्सा होती हैं दुनिया की तमाम नामचीन हस्तियां उनकी काबीलियत और जज्बे को सलाम करती हैं। सभी उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाना चाहते हैं। फिर चाहे वो विराट कोहली हों या फिर हॉलीवुड सेलेब्रिटी।

मुकेश और नीता अंबानी भी अवनी के फैन
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी अवनी के कायल हैं और उनकी सफलताओं को सलाम करते हैं।

नूर अहमद ने तोड़ा रविचंद्रन अश्विन का रिकॉर्ड, बन गए चेन्नई के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज

वैभव सूर्यवंशी ने IPL के पहले सीजन में ही छोड़ी छाप, बनाए ये 5 बड़े रिकॉर्ड

Ajab Gajab: हलवाई की दुकान पर नहीं बल्कि पेड़ पर उगती है यह जलेबी, स्वाद ऐसा कि खाते रहेंगे

मुंबई इंडियंस को ऋषभ पंत से भी महंगा पड़ा यह खिलाड़ी, एक मैच की फी होगी...

IPL 2025 में टॉप 2 की रेस हुई रोमांचक, जानें कौन सी टीम कैसे पहुंचेगी

MP में लोकमाता अहिल्या की 300वीं जयंती पर 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव, PM मोदी भी होंगे शामिल

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का नीदरलैंड ने किया समर्थन, जयशंकर से मुलाकात में पीएम स्कोफ का अहम बयान

Animal Video: पहले नहीं देखा होगा हाथी के बच्चे का ऐसा क्यूट वीडियो, मां के साथ की दिल चुराने वाली मस्ती

टेक्सास में भारतीय नागरिक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी के छुए पैर, देखें वीडियो
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited