कौन हैं नीरज चोपड़ा की दुल्हनियां, खेल से है अटूट रिश्ता
Who is Neeraj Chopra's Wife Himani More: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा विवाह बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अचानक तस्वीरें साझा करके शादी का ऐलान किया। परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में एक समारोह में नीरज और हिमानी विवाह बंधन में बंधे। एक तरफ जहां नीरज का नाम मनु भाकर के साथ जोड़ा जा रहा था। ऐसे में अब हर कोई ये जानना चाहता है कि नीरज चोपड़ा की जीवनसाथी कौन बनीं हैं? वो क्या करती हैं? आइए हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देते हैं।

17 जनवरी को हुई शादी
नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर ने सात फेरे 17 जनवरी को लिए। दोनों की शादी कहां हुई इसका खुलासा अबतक नहीं हो सका है।

सोनीपत की हैं हिमानी
नीरज चोपड़ा की पत्नी बनी हिमानी का पूरा नाम हिमानी मोर है। हिमानी का ताल्लुक भी खेल से रहा है। उनका परिवार हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

टेनिस खेलती थीं हिमानी
हिमानी भारत की पूर्व प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने साल 2017 में ताइवान में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हिमानी टेनिस में जूनियर वर्ग में वो भारत की नंबर दो खिलाड़ी रह चुकी हैं। साल 2018 में भारत में महिला एकल में उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 42 और डबल्स में 27 रही है।

अब रहती हैं अमेरिका में, कर रही हैं पढ़ाई
नीरज चोपड़ा की अर्धांगिनी बनीं हिमानी अब अमेरिका के मैसाचुसेट्स में रहती हैं। स्पोर्ट्स स्टार पत्रिका के मुताबिक वो फिलहाल मैसाचुसेट्स स्थित मैककॉर्मैक इसेनबर्ग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में एमएस कर रही हैं। मैसाचुसेट्स के एमहर्स्ट कॉलेज की महिला टीम के साथ काम करती हैं।

सोनीपत में हुई स्कूलिंग
हिमानी मोर सोनीपत के लिटिल एंजल्स स्कूल से पढ़ीं हैं। संयोगवश भारत के वर्तमान में नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सुमित नांगल भी इसी स्कूल से पढ़े हैं।

मिरांडा हाउस से की ग्रेजुएशन
सोनीपत से स्कूलिंग के बाद हिमानी ने आगे की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाने माने कॉलेज मिरांडा हाउस से की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो अमेरिका चली गईं।
एयरपोर्ट के पास बाज की तैनाती क्यों होती है?
May 17, 2025

आंतों की सफाई के लिए सुबह उठकर चब चबा लें ये हरे पत्ते, पाचन क्रिया को बना देंगे तेज, गैस-कब्ज कर देंगे छुट्टी

PM Awas Yojana Deadline: खुशखबरी! प्रधानमंत्री आवास योजना की बढ़ी समयसीमा, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, डिटेल में जानें

UPSC इंटरव्यू में इस IAS को मिले सबसे अधिक नंबर, कोई नहीं तोड़ पाया रिकॉर्ड

देर तक आराम करने के बाद शरीर करता है दर्द, परेशान करता है बैक पेन, तो इस विटामिन की कमी का है संकेत

40 पार मां बनने का सुख भोग पाई ये हसीनाएं, किसी ने किया जवानी में जमकर काम तो कोई नहीं कर पाई थी कंसीव

Noida: अचानक धू-धू कर जलने लगी चलती कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

दांतों में लग रहा है कीड़ा, कैविटी बढ़ने के पीछे हो सकते हैं ये बड़े कारण, जानिए नैचुरली कैसे पाएं इससे छुटकारा

RCB vs KKR Match Toss Update: आज का टॉस कौन जीता, बेंगलुरु और कोलकाता का मुकाबला

Greater Noida : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची

'हमें किसी खतरे का डर नहीं, पर...'; ईरान की अमेरिका को दो टूक, कहा- आसानी से नहीं खोएंगे परमाणु क्षमता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited