MI या CSK कौन जीतेगा आईपीएल 2025, ब्रेट ली ने कर दी भविष्यवाणी

आईपीएल 2025 में चेन्नई और मुंबई की टीम इस बार भी दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, नए कप्तान के नेतृत्व में दोनों टीम बढ़िया नहीं कर पा रही है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

कौन मारेगी बाजी
01 / 06

कौन मारेगी बाजी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद फैंस के बीच इस बात की चर्चा सबसे अधिक है कि आईपीएल में मुंबई और चेन्नई में विजेता कौन होगा। लेकिन फैंस की इस दुविधा को आसान किया है ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली ने, उन्होंने बताया कि इस बार कौन सी टीम आईपीएल जीत सकती है।

2020 में मुंबई ने जीता था आखिरी आईपीएल
02 / 06

2020 में मुंबई ने जीता था आखिरी आईपीएल

मुंबई इंडियंस ने अपना आखिरी आईपीेएल 5 साल पहले साल 2020 में जीता था। तब से ये टीम लगातार संघर्ष कर रही है। लेकिन इस बार टीम एक अलग ही मूड में नजर आ रही है। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इस टीम के कई खिलाड़ी फॉर्म में हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगा धोनी का साथ
03 / 06

चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगा धोनी का साथ

हमेशा की तरह इस बार सीएसके को धोनी का साथ मिलेगा, लेकिन बतौर बल्लेबाज उनकी भूमिका पिछले कुछ सीजन के सीमित होती जा रही है। रुतुराज की कप्तानी में टीम कुछ खास नहीं कर पा रही है।

ऑक्शन में कुछ अच्छे खिलाड़ी हुए हैं शामिल
04 / 06

ऑक्शन में कुछ अच्छे खिलाड़ी हुए हैं शामिल

इस बार ऑक्शन में कुछ अच्छे खिलाड़ी टीम में शामिल हुए हैं। स्पिनर के तौर पर नूर अहमद और रविचंद्रन अश्विन जैसे नाम हैं तो बल्लेबाजी में राहुल त्रिपाठी को मौका मिला है। लेकिन टीम मिडिल ऑर्डर में अब भी कमजोर है।

ब्रेट ली ने की आईपीएल विजेता की घोषणा
05 / 06

ब्रेट ली ने की आईपीएल विजेता की घोषणा

सीएसके और मुंबई के बीच की राइवलरी को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ब्रेट ली ने आईपीएल 2025 के विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि इस बार का आईपीएल मुंबई जीत सकती है।

मुंबई को क्या करना होगा
06 / 06

मुंबई को क्या करना होगा

ब्रेट ली ने ये भी बताया कि इसके लिए मुंबई को क्या करना होगा। पिछले दो-चार सीजन में ये टीम शुरुआत के 4-5 मुकाबला हारी है। ऐसे में यदि वह शुरुआत से कुछ जीत दर्ज कर पाती है तो वह इस बार की विजेता बन सकती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited