धोनी क्यों नहीं रखते हैं मोबाइल फोन, हो गया बड़ा खुलासा
Why MS Dhoni does not keep mobile phone: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद भी काफी पॉपुलर हैं और उन्हें लेकर हमेशा चर्चाएं होती रहती है। महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में जानने की भी फैंस को उत्सुकता रहती है। हालांकि एक तरफ जहां आज कल क्रिकेटर्स अपने साथ सोशल मीडिया की टीम रखते हैं वहीं दूसरी ओर धोनी मोबाइल तक कई बार अपने पास नहीं रखते हैं। इसके पीछे की वजह का खुलासा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कर दिया है।

केवल अलार्म भरने के लिए करते हैं मोबाइल का उपयोग
महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास एक फोन जरूर है लेकिन वे उसका उपयोग केवल अलार्म भरने के लिए करते हैं। वे उन्हें सुबह उठाने का काम करता है।

आईपैड पर कैंडी क्रश खेलते हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को भले ही मोबाइल का उपयोग करने की आदत नहीं हो लेकिन वे कैंडी क्रश गेम पसंद करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे कैंडी क्रश खेलते हैं और इसके लिए उनके पास आईपैड है। उनके मुताबिक मोबाइल पर छोटी स्क्रीन पर गेम खेलने में मजा नहीं आता है।

राजीव शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एमएस धोनी के मोबाइल नहीं रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। उनके मुताबिक धोनी एक सिद्धांतवादी इंसान हैं और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहते हैं इसीलिए वे मोबाइल फोन नहीं रखते हैं।

चयनकर्ताओं को भी हो जाती थी परेशानी
राजीव शुक्ला के मुताबिक धोनी के मोबाइल नहीं रखने के चलते चयनकर्ताओं को भी परेशानी हो जाती थी कि उनसे कैसे संपर्क करें। उन्होंने एक पॉडकास्ट में आगे कहा कि धोनी में कोई छिछोरापन नहीं है।

आईपीएल 2025 में खेलेंगे एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।

प्रेक्टिस सेशन में फोन के साथ दिखे थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में सीएसके के लिए प्रेक्टिस करते एक फोटो सामने आया था जिसमें वे फोन का उपयोग करते दिखे थे। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।

वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में मिला मौका

OMG: आंधी-तूफान से भी तेज चलती है यह ट्रेन! पलक झपकते ही आंखों से हो जाती है ओझल

क्या Nose टूटने भर से क्रैश हो जाता है प्लेन! जानें क्या होता है जहाज की नाक का काम, पायलट को देती है ये जानकारी

चंद पैसों के लिए नहीं डगमगाए इन सितारों के कदम, एक झटके में ठुकरा दिए करोड़ों के फेयरनेस क्रीम के ऐड

RCB ने खरीदा सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज, IPL प्लेऑफ से पहले बड़ा कदम

AISSEE Sainik School Result 2025: सैनिक स्कूल कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट जारी, exams.nta.ac.in से चेक करें मार्क्स

Nautapa 2025: 15 दिन का होता है नौतपा, फिर क्यों नौ ही दिन माने जाते हैं भीषण गर्मी के, जानें नौतपा कब से लगेगा 2025 में

मूडीज का अनुमान: तेल बाजार में भारत का दबदबा बढ़ेगा, चीन की भूमिका घटेगी

Amrit Stations: 'गति एवं गौरव के प्रतीक हैं अमृत स्टेशन, क्षेत्रीय संस्कृति और कनेक्टिविटी को भी देंगे बढ़ावा' बोले सीएम योगी

बेंगलुरु स्थित रिमोट वर्कर को बार-बार बिजली कटौती की शिकायत पड़ी महंगी, यूजर्स ने ट्रोल कर दिए ऐसे सुझाव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited