धोनी क्यों नहीं रखते हैं मोबाइल फोन, हो गया बड़ा खुलासा
Why MS Dhoni does not keep mobile phone: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी रिटायरमेंट के बाद भी काफी पॉपुलर हैं और उन्हें लेकर हमेशा चर्चाएं होती रहती है। महेंद्र सिंह धोनी की प्रोफेशनल के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में जानने की भी फैंस को उत्सुकता रहती है। हालांकि एक तरफ जहां आज कल क्रिकेटर्स अपने साथ सोशल मीडिया की टीम रखते हैं वहीं दूसरी ओर धोनी मोबाइल तक कई बार अपने पास नहीं रखते हैं। इसके पीछे की वजह का खुलासा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कर दिया है।


केवल अलार्म भरने के लिए करते हैं मोबाइल का उपयोग
महेंद्र सिंह धोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पास एक फोन जरूर है लेकिन वे उसका उपयोग केवल अलार्म भरने के लिए करते हैं। वे उन्हें सुबह उठाने का काम करता है।


आईपैड पर कैंडी क्रश खेलते हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को भले ही मोबाइल का उपयोग करने की आदत नहीं हो लेकिन वे कैंडी क्रश गेम पसंद करते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे कैंडी क्रश खेलते हैं और इसके लिए उनके पास आईपैड है। उनके मुताबिक मोबाइल पर छोटी स्क्रीन पर गेम खेलने में मजा नहीं आता है।
राजीव शुक्ला ने किया बड़ा खुलासा
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने एमएस धोनी के मोबाइल नहीं रखने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। उनके मुताबिक धोनी एक सिद्धांतवादी इंसान हैं और अपनी जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर रहते हैं इसीलिए वे मोबाइल फोन नहीं रखते हैं।
चयनकर्ताओं को भी हो जाती थी परेशानी
राजीव शुक्ला के मुताबिक धोनी के मोबाइल नहीं रखने के चलते चयनकर्ताओं को भी परेशानी हो जाती थी कि उनसे कैसे संपर्क करें। उन्होंने एक पॉडकास्ट में आगे कहा कि धोनी में कोई छिछोरापन नहीं है।
आईपीएल 2025 में खेलेंगे एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले हैं। इसके लिए वे कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
प्रेक्टिस सेशन में फोन के साथ दिखे थे धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का हाल ही में सीएसके के लिए प्रेक्टिस करते एक फोटो सामने आया था जिसमें वे फोन का उपयोग करते दिखे थे। इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था।
BALH Naya Season: हर्षद चोपड़ा-शिवांगी जोशी के शो को TRP में हिट बनाएंगी ये 7 बातें, 'अनुपमा' की खाट होगी खड़ी
कंगाली का डंडा पड़ते ही पाई-पाई को तरस गए थे इंडस्ट्री के ये सुपरस्टार,कभी पैसों पर राज करने वालों को हाथ फैलाकर मांगना पड़ा था काम
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की सबसे मजबूत प्लेइंग 11
आंखों से दिखना हुआ है कम तो डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, कमजोर पड़ी नजर होगी बाज से भी तेज
CRPF का फुलफॉर्म क्या होता है, क्या आप जानते हैं
Kal Ka Rashifal 25 May 2025: मेष से मीन तक सभी राशियों का कल का राशिफल विस्तार से यहां देखें
ज्योति मल्होत्रा का हो सकता है साइकोलॉजोकल टेस्ट, जासूसी के मामले में गिरफ्तार है यूट्यूबर
World Thyroid Day: महिलाओं के साथ बच्चों और युवाओं के लिए भी बड़ा खतरा थायराइड रोग, डायबिटीज का भी बढ़ा रहा रिस्क
एफटीए वार्ता: पीयूष गोयल की एक महीने में दूसरी बार ईयू व्यापार आयुक्त से मुलाकात
प्रवचन: बिना विधि-विधान के की गई पूजा भी क्या स्वीकार होती है? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited