IPL 2025 में एमएस धोनी के खेलने को लेकर CSK ने दिया बड़ा अपडेट
MS Dhoni IPL 2025 CSK Retention update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन के नियमों का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद से ही सारी टीमें तैयारियों में जुट गई है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक बड़ा सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे कि नहीं। इस पर अब सीएसके के सीईओ ने बड़ा अपडेट दिया है।

रिटेंशन के नए नियम से धोनी जैसे खिलाड़ियों को फायदा
आईपीएल के रिटेंशन नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल अब कोई खिलाड़ी जिसने 5 साल तक अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो वो अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेल सकता है। इसका फायदा महेंद्र सिंह धोनी को भी हो सकता है।

धोनी की अनकैप्ड प्लेयर के रुप में खेलने की चर्चा
रिटेंशन के नियम आते ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेलने को लेकर चर्चा जारी है। धोनी ने आखिरी बार 2019 में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था ऐसे में वे सीएसके द्वारा रिटेन किए जा सकते हैं।

क्या अनकैप्ड प्लेयर के रुप में खेलेंगे धोनी?
सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी अनकैप्ड प्लेयर के रुप में खेलेंगे कि नहीं इसे लेकर फिलहाल कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। इसका फैसला खुद धोनी ही करेंगे कि उन्हें खेलना है कि नहीं।

अगले हफ्ते होगी चर्चा
सीएसके के सीईओ के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी से अगले हफ्ते उनकी चर्चा हो सकती है और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। वे चाहते हैं कि धोनी एक और सीजन जरूर खेलें।

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है सीएसके
धोनी के अलावा सीएसके की टीम रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मधीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
पोपला है ये जीव, डायनासोर से भी पहले से है मौजूद
May 29, 2025

IPL 2025 की अंक तालिका में छिपा है विजेता का नाम

EXPLAINED: RCB से हार के बाद भी IPL 2025 फाइनल में कैसे पहुंच सकती है पंजाब किंग्स

आरसीबी फैंस के लिए रजत पाटीदार का खास संदेश

गजब! अब कटे-फटे नोटों से बनेंगे पार्टिकल बोर्ड, जानिए RBI ने क्यों लिया यह फैसला

RCB को फाइनल में पहुंचाकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए रजत पाटीदार

सिर की खुजली ने कर दिया है परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा, आज ही आजमाएं

Krishna Janmashtami 2025 Date: साल 2025 में कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

Who will win Today Match Prediction, GT vs MI Eliminator Match: जीटी वर्सेस एमआई आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मैच , जानें आज का मैच कौन जीतेगा

Bihar CET BEd Answer Key 2025: जारी हुई बिहार बीएड सीईटी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

Aaj ka Rashifal (30-May-2025): आज इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके दिन का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited