IPL 2025 में एमएस धोनी के खेलने को लेकर CSK ने दिया बड़ा अपडेट

​MS Dhoni IPL 2025 CSK Retention update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेंशन के नियमों का ऐलान कर दिया गया है। इसके बाद से ही सारी टीमें तैयारियों में जुट गई है। टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक बड़ा सवाल है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे कि नहीं। इस पर अब सीएसके के सीईओ ने बड़ा अपडेट दिया है।


01 / 05
Share

रिटेंशन के नए नियम से धोनी जैसे खिलाड़ियों को फायदा

आईपीएल के रिटेंशन नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल अब कोई खिलाड़ी जिसने 5 साल तक अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो वो अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेल सकता है। इसका फायदा महेंद्र सिंह धोनी को भी हो सकता है।

02 / 05
Share

धोनी की अनकैप्ड प्लेयर के रुप में खेलने की चर्चा

रिटेंशन के नियम आते ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनकैप्ड खिलाड़ी के रुप में खेलने को लेकर चर्चा जारी है। धोनी ने आखिरी बार 2019 में कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था ऐसे में वे सीएसके द्वारा रिटेन किए जा सकते हैं।

03 / 05
Share

क्या अनकैप्ड प्लेयर के रुप में खेलेंगे धोनी?

सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी अनकैप्ड प्लेयर के रुप में खेलेंगे कि नहीं इसे लेकर फिलहाल कुछ निर्णय नहीं लिया गया है। इसका फैसला खुद धोनी ही करेंगे कि उन्हें खेलना है कि नहीं।

04 / 05
Share

अगले हफ्ते होगी चर्चा

सीएसके के सीईओ के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी से अगले हफ्ते उनकी चर्चा हो सकती है और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकता है। वे चाहते हैं कि धोनी एक और सीजन जरूर खेलें।

05 / 05
Share

इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है सीएसके

धोनी के अलावा सीएसके की टीम रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ और मधीशा पथिराना जैसे खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।