क्या CSK में जाने वाले हैं ऋषभ पंत, इस पोस्ट से सबकुछ हुआ साफ
Rishabh Pant CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत में अभी लंबा समय बचा है लेकिन अभी से इससे पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इस निलामी से पहले कई बड़े खिलाड़ी अपनी टीम का साथ छोड़ सकते हैं। इसमें ऋषभ पंत का भी नाम सामने आ रहा है। उनकी पोस्ट ने इसे और तूल दे दिया है।

ऋषभ पंत छोड़ सकते हैं दिल्ली का साथ
ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने की खबरे लंबे समय से चल रही हैं हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने पंत का ट्विटर पर पोस्ट कर इसे शांत कर दिया था। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पंत की परफॉर्मेंस से ज्यादा खुश नहीं हैं।

सीएसके में जा सकते हैं पंत
ऋषभ पंत की चेन्नई सुपर किंग्स में जाने की चर्चाएं हैं। सीएसके आईपीएल की सबसे सफल टीम है और पंत उनसे जुड़ सकते हैं। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

धोनी के फैसले पर टिकी निगाहें
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगर आईपीएल 2025 नहीं खेलने का फैसला लेते हैं तो सीएसके को एक अच्छे विकेटकीपर की जरूरत पड़ेगी ऐसे में वे सबसे पहले पंत को अप्रोच कर सकते हैं।

पंत की पोस्ट से मची खलबली
पंत की सीएसके में शामिल होने की चर्चाओं के बीच उनका हालिया का पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। त ने दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों एक जैसे बैठे हुए हैं। पंत ने पोस्ट को 'थलाइवा' नाम दिया है। रजनीकांत साउथ के बड़े स्टार हैं और चेन्नई में उन्हें भगवान भी माना जाता है।

फैंस ने लगाई अटकलें
ऋषभ पंत की इंस्टाग्राम पर पोस्ट के बाद तमाम फैंस ये अटकलें लगा रहे हैं कि ये बड़ा संकेत है कि वे चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने जा रहे हैं।

पंत का ऐसा रहा है आईपीएल में प्रदर्शन
ऋषभ पंत ने 111 मैचों में 3284 रन बनाए हैं और वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

Top 7 TV Gossips: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बढ़ाई एल्विश यादव की मुश्किलें, TV पर लौटेंगी मेघा चक्रवर्ती

Stars Spotted Today: टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अनुष्का संग एयरपोर्ट पहुंचे विराट कोहली, सिंपल लुक में नजर आईं कृति

फैशन के चक्कर में संस्कारों का सौदा नहीं करती ये हसीनाएं, मिनी ड्रेस छोड़ साड़ी-सूट में होता है श्रृंगार

हेजलवुड के बिना IPL 2025 में ऐसी होगी RCB की सबसे मजबूत प्लेइंग 11

पिछले 5 साल ने विराट को किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर मजबूर

रांची का 'समोसा चाट', टॉप क्वालिटी के साथ दाम भी मस्त, स्वाद ऐसा ही पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं

इंडोनेशिया में सैन्य गोला-बारूद गोदाम में विस्फोट, 13 लोगों की गई जान; कई अन्य घायल

Health Quiz: शरीर में किन विटामिन्स की कमी से गंजे हो सकते हैं? सेहत पर क्या होता है असर, जानिए बचने के लिए क्या खाएं

अमेठी में सोने की चैन चुराकर भागा चोर, सामने आया CCTV Video

Shaheer Sheikh ने खुद को बताया भारतीय सेना का कर्जदार, जम्मू में हुए हमले में फंसी थीं एक्टर की मम्मी और बहन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited