महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ हुई बेइमानी, गुस्से में सभी फैंस

Amelia Kerr Runout Controversy: भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप 2024 के अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रन के अंतर से करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तानी सोफी डिवाइन की 36 गेंद में नाबाद 57* रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में टीम इंडिया 19 ओवर में 102 रन बनाकर ढेर हो गई। भारतीय टीम को इस मैच में मिली हार को एक विवाद के साथ भी जोड़ा जा रहा है जो मैच के दौरान हुआ और इसकी वजह से काफी देर तक मैच को रोका रहना पड़ा। रविचंद्रन अश्विन जैसे धाकड़ खिलाड़ी ने भी सोशल मीडिया पर उसपर सवाल उठा दिए।

01 / 06
Share

रन आउट पर हुआ विवाद

न्यूजीलैंड की पारी के 13वें ओवर में दीप्ति शर्मा गेंदबाजी कर रही थीं। दीप्ति ने ओवर की आखिरी गेंद डाली जिसपर अमेलिया केर ने लांग ऑफ की दिशा में खेलकर एक रन लिया। केर दूसरा रन लेने का प्रयास किया और उसपर कप्तान हरमनप्रीत के थ्रो पर ऋचा घोष ने उन्हें रन आउट कर दिया।

02 / 06
Share

थर्ड अंपायर ने केर को रोका

अमेलिया रन आउट होने के बाद पवेलियन की ओर वापस लौट रहीं थीं तभी मैदान के बाहर खड़े अंपायर ने उन्हें मैदान पर रुके रहने का इशारा किया। इसी पर विवाद हो गया।

03 / 06
Share

क्यों हुआ विवाद?

अमेलिया केर ने जब दूसरा रन दीप्ति की गेंद पर भागीं उससे पहले फील्ड अंपायर ने दीप्ति को ओवर खत्म होने के बाद कैप थमा रही थीं उसी दौरान केर ने दूसरा रन लेने का प्रयास किया और नाकाम रहीं।

04 / 06
Share

थर्ड अपांयर ने माना डेड बॉल और रन

फील्ड अंपायर द्वारा गेंदबाज को कैप वापस सौंपते ही गेंद डेड हो गई। इसके बाद लिया गया रन लेने और रन आउट की कोशिश दोनों ही अमान्य हो जाते हैं।

05 / 06
Share

कप्तान और कोच हुए नाराज

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और कोच अमोल मजूमदार इस फैसले से काफी नाराज नजर आए। दोनों ने फील्ड और थर्ड अंपायर से इस बारे में लंबी चर्चा भी की। अंतत: केर को नॉटआउट माना गया और इसका नुकसान भारतीय टीम को हुआ।

06 / 06
Share

अश्विन ने फैसले पर उठाया सवाल

रविचंद्रन अश्विन भी इस फैसले से सहमत नजर नहीं आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस रन आउट का वीडियो पोस्ट कर सवाल पूछा। उन्होंने लिखा 'दूसरा रन शुरू होने से पहले ही ओवर कॉल्ड ऑफ कर लिया गया। वास्तव में यह किसकी गलती है?