न्यूजीलैंड की जीत के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में मचा भूचाल, भारत को नुकसान
World Test Championship 2023-25 Updated points table: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से मात दे दी है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही लय में दिखी और जीत के साथ सीरीज में 1-0 से बराबरी कर ली। इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा बदलाव हो गया है।
36 साल बाद जीता न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आखिरी बार भारत को उसकी सरजमीं पर 1988 में हराया था। ऐसे में इस दशक में ये उनकी भारत के खिलाफ पहली जीत है।
न्यूजीलैंड को फायदा
भारत के खिलाफ इस जीत के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बंपर फायदा हो गया है। टीम के अब 44.44 पीसीटी हो गए हैं और वे इसी के साथ चौथे नंबर पर आ गई है।
इंग्लैंड को नुकसान
न्यूजीलैंड की जीत से इंग्लैंड की भी पोजिशन डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बदल गई है। बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम अब 5वें स्थान पर धकेल दी गई है।
भारत को भी झटका
इस हार के बाद भी भारतीय टीम टॉप पर बनी हुई है। हालांकि उसके पीसीटी अंक कम हो गए हैं। मैच से पहले भारत के 74.24 पीसीटी अंक थे लेकिन अब ये केवल 68.06 हो गए हैं।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में कैसे पहुंचेगी भारतीय टीम
भारतीय क्रिकेट टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी। टीम के अब 7 टेस्ट मैच बचे हैं और भारत को इसमें से कम से कम 4 जीतने होंगे और एक ड्रॉ कराना होगा तभी उनकी जगह पक्की होगी।
टी20 में बल्लेबाजों के दुश्मन हैं ये विकेटकीपर
भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा फैक्ट्रियां हैं, चुटकियों में मिल जाती है नौकरी
यहां बनेगा भारत का सबसे महंगा रहने का इलाका, खरीदने में करोड़पतियों के भी छूटेंगे पसीने
कितनी पढ़ी लिखी हैं BJP की नाव्या हरिदास, वायनाड में प्रियंका गांधी को देंगी टक्कर
अंडा-चिकन नहीं 67 की उम्र में Anil Kapoor की जवानी बनाए रखती है ये देसी चीज, 40 का दिखने के लिए 1 घंटा करते हैं ये काम
Karwa Chauth Vrat Katha 2024: शाम में करवा चौथ व्रत की पूजा के समय जरूर पढ़ें साहूकार के सात लड़के, एक लड़की की कहानी
Karwa Chauth 2024 Moon Rise Time: करवा चौथ का चांद कब निकलेगा, जानिए सही समय के बारे में सटीक जानकारी
BPCL Share: प्रॉफिट बुकिंग के बाद क्या अब दौड़ लगाएगा BPCL? एक्सपर्ट से जानें BUY, SELL या करें HOLD
Karwa Chauth Puja Vidhi In Hindi: घर पर कैसे करें करवा चौथ की पूजा, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी विधि
Karwa Chauth Ke Bhajan: करवा चौथ पर्व में चार चांद लगा देंगे ये खूबसूरत गीत
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited