श्रीलंका की जीत के बाद WTC प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, जानें भारत पर क्या होगा असर
WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। हर मैच का नतीजा महत्वपूर्ण होता जा रहा है। डब्ल्यूटीसी कुल 9 टीमें भाग लेती है जिसमें से टॉप 2 टीमें फाइनल मुकाबला खेलती है। हाल ही में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच समाप्त हो गया है। इसके बाद अंक तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। आइए जानते हैं कि भारत पर क्या असर पड़ने वाला है।
श्रीलंका ने जीता मैच
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ली है। मैच काफी रोमांचक था और अंत तक न्यूजीलैंड की टीम ने लड़ाई की लेकिन 62 रनों से हार गई। श्रीलंका को ये जीत काफी आत्मविश्वास देगी।
प्रभात जयसूर्या रहे मैच के हीरो
श्रीलंका के लिए मैच के हीरो प्रभात जयसूर्या रहे जिन्होंने 9 विकेट लेकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी। इसमें उन्हें गाले की पिच का भी सपोर्ट मिला जो कि स्पिन फ्रेंडली थी।
श्रीलंका को हुआ फायदा
न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली जीत से श्रीलंका की टीम को डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में एक पोजिशन का इजाफा हुआ है। उनके 8 मैचों में 4 जीत के चलते 50 पर्सेंट हो गए हैं। वे अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड को नुकसान
दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने का सपना देख रही न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गई है। उसके पर्सेंटाइल भी 42.85 हो गए हैं।
क्या भारत पर पड़ेगा असर
भारतीय टीम अंक तालिका में टॉप पर मौजूद है। श्रीलंका की जीत से उसे खास असर नहीं होने वाला है। भारत को अब क्वालिफाई करने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में केवल एक मैच ही जीतना जरूरी है।
गूगल के Gemini AI ने चुनी IPL की ऑल टाइम प्लेइंग-11, इसे बनाया कप्तान
ये थीं देश की पहली महिला IAS अधिकारी, इस शर्त पर मिला था ज्वाइनिंग लेटर
इस हरे साग के बिना अधूरा है जितिया व्रत, नस-नस में भर देता है फौलादी ताकत, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
इंडिया बांग्लादेश दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में होगा ये बड़ा बदलाव
किस देश की थी Vodafone, फिर कैसे बन गई बिड़ला की 'दोस्त'
पाकिस्तान–चीन के बाद भारत पर बांग्लादेश की बुरी नजर, पढ़ें इनसाइड स्टोरी
IBPS RRB Prelims Result 2024: IBPS कब जारी करेगा RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट, कैसे करें चेक
Tirupati Laddu Controversy: टेस्ट में फेल हुआ सैंपल, मंत्रालय ने कंपनी को जारी किया नोटिस
Viral Video: रील्स के चक्कर में लड़के ने उतारी टीशर्ट तो लड़की ने की थप्पड़ों की बारिश, खदेड़-खदेड़कर पीटा
Karan Aujla के लाइव शो में एक शख्स ने फेंका जूता, सिंगर का फूटा गुस्सा, किया ये काम
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited