भूल जाएंगे धोनी का जलवा, रोनाल्डो की ट्रेनिंग देखने के लिए लोग दे रहे इतने रुपये
क्रिकेट की दुनिया में आज एम एस धोनी (MS Dhoni) वो नाम है जो संन्यास लेने के सालों बाद भी लोकप्रिय बना हुआ है। एक ऐसा क्रिकेटर जिसे आईपीएल के दौरान भारत के तमाम मैदानों पर ट्रेनिंग करते देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ती है। लेकिन फुटबॉल जगत की बात ही अलग है। महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इस समय यूरो कप की ट्रेनिंग में व्यस्त हैं और आपको यकीन नहीं होगा कि उनको अभ्यास करते देखने के लिए भी फैंस कितना पैसा लुटाने को तैयार हैं।

माही का जलवा
भारत में महेंद्र सिंह धोनी का इतना क्रेज है कि आज रिटायरमेंट के बाद भी उनको लेकर फैंस दीवाने हैं। साल में एक बार आईपीएल के दौरान वो मैदान पर दिखाई देते हैं और उस दौरान उनको अभ्यास करते देखने के लिए भी फैंस मैदान पर पहुंच जाते हैं।

रोनाल्डो की बात ही अलग
बेशक आज धोनी क्रिकेट की दुनिया के सबसे लोकप्रिय चेहरे हैं लेकिन जब विश्व खेल जगत की बात आती है तो फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की लोकप्रियता के आगे कोई नहीं टिकता। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि यूरो कप शुरू होने से पहले ही इसका असर दिखने लगा है।

ट्रेनिंग देखने के लिए इतने का टिकट
आगामी 15 जून से यूरोपियन देशों का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट यूरो कप शुरू होने जा रहा है। जब रोनाल्डो ने इसकी लिए ट्रेनिंग शुरू की तो मैदान खचाखच भर गए। बावजूद इसके कि उनको रोनाल्डो को सिर्फ ट्रेनिंग करते देखने के लिए 858 डॉलर चुकाने पड़ रहे हैं। यानी तकरीबन 72 हजार रुपये।

बच्चों के बीच पहुंचे रोनाल्डो
रोनाल्डो भी अपने फैंस पर हमेशा प्यार लुटाते आए हैं। उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है इसलिए वो इन सब चीजों की अहमियत अच्छी तरह जानते हैं। यूरो कप में पुर्तगाल का पहला मैच 19 जून को है, उससे पहले रोनाल्डो अपने युवा फैंस से मिलने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

बच्चों के साथ खेले भी
दुनिया के सबसे अमीर और सबसे सफल फुटबॉलर रोनाल्डो इस दौरान एक इवेंट के दौरान छोटे बच्चों के साथ खेलते भी नजर आए जिसमें बच्चे गोल करने का प्रयास कर रहे थे और रोनाल्डो गोलकीपर बने थे। आपको बताते चलें कि इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के दुनिया में सबसे ज्यादा 631 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

2 राज्य, 11 स्टेशन, 120 KM की रफ्तार, चंद घंटे में पहुंचेंगे UP से बिहार; CM सिटी से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत

इंग्लैंड को हराने के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को दी ये सलाह

परमाणु बम से भी सुरक्षित... अमेरिका ने उतारा 'प्रलय' का विमान; सीना तानकर भरता है फर्राटा

मैदान की सफाई करते थे पिता, बेटे ने टेस्ट में 23 चौके जड़कर श्रीलंका की बचाई लाज

कब और क्यों होती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग? पायलट किन चीजों पर रखता है पैनी नजर

इजरायल के निशाने पर खामेनेई? ट्रंप के बाद नेतन्याहू ने धमकाया; कहा- इजरायली हमलों से कोई भी सुरक्षित नहीं

Moongphali Production: बुंदेलखंड बना मूंगफली उत्पादन का हब, यूपी सरकार दे रही जोरदार प्रोत्साहन

Swiss Banks: बड़ा खुलासा! स्विस बैंकों में रखे भारतीयों के पैसों में जोरदार उछाल, हुआ तीन गुना, जानें डिटेल

मगध प्रमंडल में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, मुख्य सचिव ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Yoga Day 2025: दिल्ली में सुबह 4 बजे से दौड़ेंगी मेट्रो, योग दिवस के लिए DMRC ने बनाया खास प्लान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited