IPL में धोनी को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज

Ms Dhoni Most Time Dismissal Against Bowler: एमएस धोनी को आउट करना गेंदबाजों के लिए एक सपने की तरह होता है। आज बात उन्हीं गेंदबाजों की करेंगे जिन्होंने आईपीएल में उन्हें सर्वाधिक बार आउट किया।

01 / 06
Share

एमएस धोनी को परेशान करने वाले गेंदबाज

आईपीएल में विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने की बात हो या फिर सबसे ज्यादा आउट करने की धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है। वह एक विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ एक सफल कप्तान भी हैं। लेकिन कुछ गेंदबाजों के सामने वह परेशान हुए हैं।

02 / 06
Share

पहला नाम जहीर खान

धोनी को परेशान करने वालों में पहला नाम जहीर खान का है। इस गेंदबाज ने धोनी को आईपीएल में सर्वाधिक 7 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है। जहीर ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2017 में आरसीबी के खिलाफ खेला था।

03 / 06
Share

दूसरा नाम प्रज्ञान ओझा

स्पिन गेंदबाजों को धोनी लंबे-लंबे छक्के मारते हैं। लेकिन प्रज्ञान ओझा के सामने वह खामोश हो जाते हैं। ओझा ने उन्हें आईपीएल में 6 बार आउट किया है। ओझा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2015 में केकेआर के खिलाफ खेला था।

04 / 06
Share

काइरन पोलार्ड

आईपीएल से संन्यास ले चुके काइरन पोलार्ड ने भी एमएस धोनी को 3 बार आउट किया। पोलार्ड ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 2022 में केकेआर के खिलाफ खेला।

05 / 06
Share

जसप्रीत बुमराह

चौथे गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं जिन्होंने आईपीएल में धोनी को 3 बार आउट किया है। वह अब मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के सबसे बड़े गेंदबाज बन गए हैं।

06 / 06
Share

मोहित शर्मा

मोहित शर्मा ने भी धोनी को खासा परेशान किया है। उन्होंने अपने अब तक के करियर में धोनी को 3 बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।