Friendship Day 2024 Gift Ideas: जिगर के छल्लों को गिफ्ट करें ये खास चीज, दोबारा जीत लेंगे दोस्त का दिल

Friendship Day 2024 Gift Ideas: फ्रेंडशिप डे हमारे जीवन के सबसे खास लोगों के महत्व को दिखाता है। खुशी से लेकर गम तक दोस्त हमेशा साथ होते हैं। स्कूल में एक ही बेंच पर साथ बैठने से लेकर जीवन के सबसे अच्छे और बुरे पलों को साझा करने तक, दोस्ती हमारे अस्तित्व का आधार बन जाती है। इस दिन को खास बनाने के लिए आप अपने खास दोस्त को ये गिफ्ट दे सकते हैं।

01 / 06
Share

गैजेट्स से दोस्त का दिन बनाएं स्पेशल​

​डिजिटल वर्ल्ड और सोशल मीडिया के जमाने में अपने दोस्त को गैजेट्स गिफ्ट करना सबसे सही ऑप्शन है। यहां हम आपको पांच सबसे काम के गिफ्ट बता रहे हैं जो आप अपने जिगर के छल्लों को गिफ्ट कर सकते हैं।​

02 / 06
Share

स्मार्टवॉच​

​फ्रेंडशिप डे 2024 में दोस्त को स्मार्ट वॉच गिफ्ट करना सबसे सही ऑप्शन है। आजकल 1500 से लेकर 5000 तक में बढ़िया क्वालिटी वाली और ब्लूटूथ कॉलिंग वाली स्मार्टवॉच मार्केट में मिल जाते हैं।​

03 / 06
Share

TWS Earbuds

​ईयरफोन आजकल हर किसी को पसंद है। यदि आपके दोस्त के बार ईयरफोन नहीं है तो आप फ्रेंडशिप डे पर उसे बढ़िया TWS ईयरबड्स गिफ्ट कर सकते हैं। मार्केट में अब 2,000 से कम कीमत में ANC वाले बड्स उपलब्ध हैं।​

04 / 06
Share

ब्लूटूथ स्पीकर​

​म्यूजिक सुनना किसको पसंद नहीं होता। रोड ट्रिप से लेकर हाउस पार्टी तक में ब्लूटूथ स्पीकर माहौल बना देता है। ऐसे में आप इस फ्रेंडशिप डे पर ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट करने के बारे में सोच सकते हैं।​

05 / 06
Share

AirTag​

​लोकेशन ट्रैकर आजकर काफी जरूरी हो गए हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके दोस्त की महंगी चीजें खोने से बच जाएं तो आप उन्हें AirTag गिफ्ट कर सकते हैं। एप्पल एयरटैग और जियो टैग इस मामले में सही ऑप्शन हैं। बजट के हिसाब से आप किसी एक को गिफ्ट कर सकते हैं।​

06 / 06
Share

अमेजन किंडल (kindle)​

​यदि आपका या आपकी दोस्त किताबें पढ़ना पसंद करते हैं तो अमेजन किंडल आज के समय में सबसे सही ऑप्शन है। इसमें लाखों किताबों का भंडार है और वो भी एक छोटू से डिवाइस। अमेजन किंडल 10 हजार तक की कीमत में मिल जाता है।​