PM मोदी से आगे निकली यह 'हसीना' इंस्टाग्राम पर टॉप-3 भारतीय में शामिल
Shraddha Kapoor, PM Modi: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर 91.4 मिलियन (9.14 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं। स्त्री 2 की सफलता के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री के फॉलोअर्स में बहुत ज्यादा इजाफा हुआ है।
पीएम मोदी से आगे निकलीं श्रद्धा
स्त्री 2 की सफलता ने श्रद्धा कपूर के इंस्टाग्राम पर तहलका मचा दिया है। इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे छोड़ दिया है, जिनके 91.3 मिलियन (9.13 करोड़) फॉलोअर्स हैं।
किसके कितने फॉलोअर्स
इंस्टाग्राम पर अब फॉलोअर्स की संख्या के मामले में श्रद्धा कपूर तीसरी भारतीय बन गई हैं। पहले इस नंबर पर पीएम मोदी थे। इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के 91.4 मिलियन (9.14 करोड़) फॉलोअर्स हो गए हैं।
कौन टॉप पर
सबसे ज्यादा भारतीय इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रियंका चोपड़ा दूसरे नंबर पर हैं। उनके 91.8 मिलियन (9.18 करोड़) फॉलोअर्स हैं। वहीं विराट कोहली टॉप पर हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 271 मिलियन (27.1 करोड़) फॉलोअर्स हैं।
X पर मोदी दुनिया में सबसे पॉपुलर राजनेता
हालांकि, पीएम मोदी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ ग्लोबल लीडर्स बने हुए हैं। एक्स पर पीएम मोदी के 101.2 मिलियन (10.12 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पीएम मोदी इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन (38.5 मिलियन), पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं।
स्त्री 2 ने श्रद्धा को बनाया नंबर-3
37 वर्षीय श्रद्धा कपूर अपनी लेटेस्ट फिल्म हॉरर कॉमेडी "स्त्री 2" की सफलता का फायदा उठाने में कामयाब रही हैं। इस फिल्म में श्रद्धा के काम को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसका असर इंस्टाग्राम पर भी दिख रहा है।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited