जहां खूंखार औरंगजेब ने छावा की निकाली आंखें, काटी जुबान, महाराष्ट्र में है जगह

Aurangzeb vs Sambhaji: मुगल शासक औरंगजेब और सम्राट संभाजी के बीच संघर्ष की कहानी से आप सभी परिचित होंगे लेकिन, बेहद ही कम लोग उस जगह के बारे में जानते हैं जहां खूंखार औरंगजेब ने छावा को यातनाएं दी थीं। इस जगह की यात्रा आपको इतिहास के गहरे पन्नों में ले जा सकती है।

औरंगजेब बनाम छावा
01 / 06

औरंगजेब बनाम छावा

मराठा सम्राट शिवाजी के बेटे संभाजी महाराज का खात्मा करने के लिए मुगल शासक औरंगजेब ने सारी हदें पार कर दी थीं। औरंगजेब ने संभाजी महाराज को षडयंत्र का सहारा लेकर 1 फरवरी 1689 को जंजीरों में जकड़ा था।

आंखें निकालीं जुबान काटी
02 / 06

आंखें निकालीं, जुबान काटी

संभाजी की गिरफ्तारी के बाद औरंगजेब ने उन्हें दिल दहला देने वाली यातनाएं दी थीं। औरंगजेब ने छावा पर इस्लाम कुबूल करने का दबाव बनाया था लेकिन, जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया फिर उनकी आंखें फोंड़ी जुबान काटी और शरीर का एक-एक हिस्सा काट दिया।

तुलापुर
03 / 06

तुलापुर

औरंगजेब ने संभाजी महाराज को यातनाएं देने के लिए जंजीरों में बांधकर तुलापुर किला लाया था। ये किला भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित है। तुलापुर का मराठा इसिहास में बहुत अधिक महत्व है।

तुलापुर संगम
04 / 06

तुलापुर संगम

तुलापुर की यात्रा के दौरान आपको तुलापुर संगम पर पत्थर का द्वार देखने को मिलेगा ये वो ही स्थान है जिसके नीचे औरंगजेब ने सम्भाजी की हत्या की थी। औरंगजेब ने संभाजी के शरीर का एक-एक हिस्सा काटकर तुलापुर नदी में फिंकवाया था।

लोकप्रिय स्थल
05 / 06

लोकप्रिय स्थल

इस यात्रा के दौरान आप सम्भाजी की समाधि के अलावा संगमेश्वर मन्दिर, कवि कलश की समाधि भी देख सकते हैं। भीमा और इंद्रायणी नदियों के संगम पर स्थित ये जगह इतिहास को अपने में समेटे हुए है।

कैसे पहुंचे तुलापुर गांव
06 / 06

कैसे पहुंचे तुलापुर गांव

तुलापुर पुणे से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित है। आप कार या टैक्सी से 45 मिनट से 1 घंटे के समय में सीधे यहां पहुंच सकते हैं। पुणे-नाशिक हाईवे के माध्यम से तुलापुर पहुंचना ज्यादा बेहतर विकल्प होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited