वृन्दावन में इन 5 स्थानों की करें यात्रा,भक्ति के साथ-साथ मिलेगी आत्मा को शांति​

Places to Visit in Vrindavan: भगवान कृष्ण के आशीर्वाद का अनुभव प्राप्त करने के लिए भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक वृन्दावन है। वृन्दावन का भव्य शहर पवित्र यमुना नदी के तट पर बसा हुआ है। यहां का वातावरण शांति और पवित्रता की भावना से सराबोर है।

वृन्दावन
01 / 06

वृन्दावन

विश्व के कोने-कोने से तीर्थयात्री और साधक वृन्दावन शांति और परमात्मा से जुड़ाव की तलाश में आते हैं। वृन्दावन एक ऐसा स्थान है जहां भक्ति पनपती है और आत्मा को शांति मिलती है।

बांकेबिहारी मंदिर
02 / 06

बांकेबिहारी मंदिर

दुनिया भर के कृष्ण भक्तों के लिए वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर परम आनंद को महसूस करने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। यहां कृष्ण की बाल रूप में पूजा की जाती है। गर्मियों में यहां दर्शन के लिए टाइमिंग सुबह 7:45 से दोपहल 12:00 बजे तक वहीं शाम में 5:30 से 9:30 बजे तक है। सर्दियों में टाइमिंग सुबह 8:45 से 1:00 बजे वहीं शाम में 4:30 से 8:30 तक है।

निधिवन
03 / 06

निधिवन

निधिवन, वृन्दावन में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। पूरा परिसर तुलसी के पेड़ों से भरा हुआ है जो सूखी जमीन के कारण अंदर से खोखले हैं, लेकिन पत्तियां साल भर हरी रहती हैं। निधिवन खुलने का समय: सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक है।

प्रेम मंदिर
04 / 06

प्रेम मंदिर

प्रेम मंदिर वृन्दावन का एक प्रमुख आकर्षण है। यदि आप रात के समय वृन्दावन को महसूस करना चाहते हैं तो प्रेम मंदिर आपको जरूर जाना चाहिए। संगमरमर से बना यह मंदिर सनातन की जड़ों में गहराई तक आपको ले जाएगा। प्रेम मंदिर का समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 4:30 बजे से रात 8:30 बजे तक।

इस्कॉन मंदिर
05 / 06

इस्कॉन मंदिर

वृन्दावन की यात्रा के दौरान आपको इस्कॉन मंदिर अवश्य देखना चाहिए। भव्य वास्तुकला, करिश्माई वाइब्स, आनंदमय आभा से ये मंदिर परिपूर्ण है। स्वामी प्रभुपाद के मार्गदर्शन में 1975 में स्थापित, यह मंदिर कृष्ण चेतना पर केंद्रित है। इस्कॉन वृन्दावन मंदिर का समय: सुबह 4:10 बजे से रात 8:15 बजे तक।

राधा रमण मंदिर
06 / 06

राधा रमण मंदिर

वृन्दावन में राधा रमण मंदिर शहर के सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। भगवान कृष्ण और वैष्णव परंपरा के अनुयायियों के लिए ये मंदिर बहुत महत्व रखता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है। राधा रमण मंदिर, वृन्दावन का समय: सुबह 8:00 बजे - दोपहर 12:30 बजे और शाम 6:00 बजे - रात 8:00 बजे तक।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited