इस देश में लगता है दुल्हन का बाजार, मनपसंद बीवी खरीदकर घर ले जाते हैं लड़के

Bulgaria Bride Market: बुल्गारिया देश में एक ऐसी जगह है जहां पर लोग घूम-घूमकर अपने लिए लड़की तलाश करते हैं। इस मार्केट में मां-बाप अपनी बेटी को शादी के लिए बेचने आते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस मार्केट से खरीदी गई लड़कियों को परिवार को बहू का दर्जा देना अनिवार्य होता है।

01 / 06
Share

दुल्हन का सजता है बाजार

इस बात को बेहद कम लोग जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा भी देश मौजूद है जहां पर दुल्हन का बाजार सजता है। दुल्हन के इस बाजार में मां बाप खुद बोली लगवाते हैं और सामने वाला इंसान मनपसंद बीवी खरीदकर घर ले जा सकता है।

02 / 06
Share

बुल्गारिया में होती है अनोखी घटना

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुल्गारिया देश में एक ऐसी जगह है जहां पर महिलाओं को खरीदना-बेचना अलाउड है। यहां पर दुल्हन का बाजार लगता है जो बिल्कुल लीगल है। इस मार्केट में जाकर लोग अपने लिए पसंद की बीवी खरीदते हैं।

03 / 06
Share

स्तारा जागोर है जगह का नाम

बुल्गारिया में स्थित स्तारा जागोर नाम की जगह पर दुल्हन की मंडी सजती है। ये बाजार वहां के लोगों के बीच काफी ज्यादा चर्चित है। यहां मर्द अपने परिवार वालों के साथ आता है और अपनी पसंद की लड़की का चुनाव करता है।

04 / 06
Share

गरीब लड़कियों के लिए लगता है बाजार

दुल्हन का ये बाजार आमतौर पर वहां की गरीब लड़कियों के लिए सजता है। शादियों में काफी खर्च होता है ऐसे परिवार जो गरीबी की वजह से अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते वो इस मंडी में अपनी बेटी को ले जाकर उसकी शादी करवाते हैं।

05 / 06
Share

बुल्गारिया में सालों से चल रही है प्रथा

ये प्रथा बुल्गारिया में काफी प्रचलित है और लंबे समय से चल रही है। यहां लड़कियों की कीमत अलग-अलग तरीके से तय होती है जिसमें कई पैमाने शामिल होते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो कलाइदझी समुदाय के लोग यहां अपनी बेटियों को बेचते हैं। खरीदी गई लड़की को बहू का दर्जा देना अनिवार्य होता है।

06 / 06
Share

भारत से बुल्गारिया की कैसे करें यात्रा

अगर आप भारत से बुल्गारिया देश की यात्रा करना चाहते हैं तो सोफिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट वहां का प्रमुख इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। भारत से बुल्गारिया के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है ऐसे में दुबई, दोहा या फिर इस्तांबुल से आपको फ्लाइट चेंज करनी होगी।