इस झील किनारे बैठ रणवीर की दुल्हन बनीं थीं दीपिका.. बर्फ से लदे पहाड़ों के बीच हुई शादी, विराट-अनुष्का से भी है खास कनेक्शन

बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड और खूबसूर शादियों की लिस्ट में दीपिका और रणवीर की शादी का नाम भी आता है। दीपवीर ने खास विदेश जाकर शादी की थी। दोनों की शादी की डेस्टिनेशन की परियों की कहानी से कम नहीं थी। झील, पहाड़ों के बीच दोनों ने फेरे लिए थे, देखें दीपिका रणवीर की शादी कहां हुई थी, रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन।

01 / 05
Share

स्वर्ग सी जगह हुई थी दीपवीर की शादी

दीपिका और रणवीर की शादी बेशक ही दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन्स में से एक पर हुई थी। दोनों ने खास इटली जाकर ब्याह रचाया था, बेहद हसीन झील तो पेड़-पौधों और पहाड़ों के बीच शादी करना वाकई काफी रोमांटिक है। शादी के साथ ये हनीमून के लिए भी बढ़िया लोकेशन है।

02 / 05
Share

ड्रीमी वेडिंग

दीपिका रणवीर ने इटली की सबसे हसीन जगह शादी की थी। विराट अनुष्का ने भी इटली आकर ही शादी की थी। ग्रैंड वेडिंग के लिए दीपवीर ने खास इटली की मस्ट विजिट जगह लेक कोमो बुक की थी।

03 / 05
Share

स्वर्ग जैसी जगह

घनी पहाड़ियों के बीच बहती बेहद खूबसूरत झील किनारे समय बिताना वाकई किसी सपने जैसा ही है।

04 / 05
Share

क्या है खास

लेक कोमो की खूबसूरती के साथ साथ यहां आकर आप कई तरह की रोमांचक एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। साफ सुथरे पानी के बीच तैरना, मछली पकड़ना तो ऊंची चोटी पर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।

05 / 05
Share

कैसे पहुंचे

आप भारत से आसानी से लेक कोमो जा सकते हैं। इटली तक की 8 घंटे की फ्लाइट लेकर आगे जा सकते हैं। या लेक कोमो तक की फ्लाइट भी ले सकते हैं। 50,000 के करीब में अच्छी ट्रिप हो सकती है।